फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath pilgrims expected to cross one lakh mark in two three days

अमरनाथ यात्राः दो-तीन दिन में पार होगा एक लाख का आंकड़ा, अब तक 14402 श्रद्धालु कर चुके बाबा के दर्शन

Sat, 06 Jul 2019 09:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 06 Jul 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Amarnath pilgrims expected to cross one lakh mark in two three days
अमरनाथ यात्री - फोटो : अमर उजाला

अमरनाथ की पवित्र गुफा में दर्शन करने वाले शिव भक्तों का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। अगले दो से तीन दिन में यह आंकड़ा एक लाख के पार होने की उम्मीद है। इस साल जिस तरह से दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा बढ़ रहा है, उससे अब तक की रिकॉर्ड यात्रा हो सकती है। इस बीच शनिवार को 14402 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 81630 तक पहुंच गया है। पारंपरिक बालटाल रूट से 5155 और पहलगाम रूट से 6075 यात्री पवित्र गुफा की ओर आगे बढ़े। 

विज्ञापन


दोनों रूटों पर यात्रियों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। बम बम भोले के जयघोष के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 226 छोटे बड़े वाहनों में 5124 यात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। इसमें बालटाल रूट से कुल 1994 यात्रियों में 1518 पुरुष, 438 महिलाएं और 34 साधु शामिल रहे। पहलगाम रूट के लिए कुल 3130 यात्रियों में से 2498 पुरुष, 426 महिलाएं, 19 बच्चे, 148 पुरुष साधु और 39 महिला साधु शामिल रहीं। देशभर से अमरनाथ यात्रा के लिए आ रहे भक्तों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा है। राजस्थान से परिवार के साथ आए दिव्य दत्ता ने कहा कि उन्हें पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। जम्मू-कश्मीर में अभी तक कहीं भी असुरक्षा का माहौल नहीं दिखा है। प्रशासन की ओर से सभी इंतजाम पुख्ता किए गए हैं।  
विज्ञापन


दो यात्रियों की मौत, एक घायल 
अमरनाथ यात्रा के दौरान शनिवार को दो तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह बालटाल बेस कैंप में यात्री अजय चौहान (29)  पुत्र कमाल चौहान, रजिस्ट्रेशन नंबर 353105 निवासी गौतमबुध नगर नोएडा, उत्तर प्रदेश की मौत हो गई। मौत का कारण पता नहीं लग पाया है, लेकिन संभावना है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। एक अन्य यात्री की पवित्र गुफा के पास दर्शन कर लौटते समय हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इनकी पहचान लक्ष्मी नारायण रेड्डी (65) पुत्र राम लक्ष्मी रेड्डी , रजिस्ट्रेशन नंबर 516390 निवासी पुलवियनदा, जिला कुड्डापह, आंध्र प्रदेश के रूप में हुई है। एक अन्य यात्री दिलीप कुमार गुप्ता (31) पुत्र राजेश लाल निवासी बिहार, रजिस्ट्रेशन नंबर 600407, अपनी ही छड़ी से आंख में चोट लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अनंतनाग ले भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed