{"_id":"5b4cec844f1c1b3d748b5479","slug":"amarnath-pilgrims-caught-in-jammu-kashmir-taking-dead-body-on-bike-to-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाइक से शव ले जा रहे थे अमरनाथ यात्री, रास्ते में पुलिस ने रोका और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से शव ले जा रहे थे अमरनाथ यात्री, रास्ते में पुलिस ने रोका और फिर...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Symbolic Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकोट पुलिस ने दो बाइक सवार अमरनाथ यात्रियों को अपने मित्र का शव बाइक से पंजाब ले जाते समय हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि तीनों बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट रहे थे तो अनंतनाग में एक की तबियत बिगड़ी और तुरंत उसकी मौत भी हो गई। किसी वाहन वालों ने मदद नहीं की, आखिर शव को बाइक से ही लेकर निकलना पड़ा।
पूछताछ में पता चला कि पंजाब के भीकीविंड तरणतारण निवासी तीन दोस्त बलकार सिंह (20), हरप्रीत सिंह और बलविंदर सिंह बाइक से अमरनाथ यात्रा पर गए थे। दर्शन कर लौटते समय बलकार की तबियत अनंतनाग जिले से गुजरते समय अचानक बिगड़ गई। इससे पहले की उनके दोस्त कुछ समझ पाते, बलकार की मौत हो गई। मृतक के दोस्तों ने कई वाहन चालकों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
आखिर बलकार के शव को लेकर बाइक से ही घर लेकर जाने का फैसला किया। इस दौरान नाशरी-टनल के पास लगाए गए नाके पर चंद्रकोट पुलिस ने दो बाइक सवारों के बीच एक बेसुध युवक को देखकर जांच के लिए रोका। हालांकि बाइक सवार ने मामले की जानकारी दी, फिर भी शक के आधार पर शव सहित दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर कानूनी औपचारिकता पूरी की गई। उनके अमरनाथ यात्री होने की पुष्टि होने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया और हिरासत में लिए गए दोनों बाइक सवारों को जमानत पर छोड़ दिया गया। शव को पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में किया गया। चंद्रकोट थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।