फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath pilgrim crossed 3.60 lakh

अमरनाथः श्रद्धालुओं का आंकड़ा 3.60 लाख के पार

Sun, 03 Aug 2014 03:55 PM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
amarnath pilgrim crossed 3.60 lakh

पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान 28 जून से लेकर अब तक बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 3, 60,503 तक जा पहुंचा।

विज्ञापन


भक्त बाबा बर्फानी का जल्द से जल्द दर्शन करने के लिए लालायित रहते हैं। चाहे इसके लिए उन्हें कितनी भी बाधाएं क्यों न सहना पड़े।

बालटाल और नुनवन आधार शिविरों से 1,744 श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा की चढ़ाई कर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए।

1,744 श्रद्धालु रवाना हुए

amarnath pilgrim crossed 3.60 lakh

2,452 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग के दर्शन किए। 1,744 श्रद्धालुओं में से 1,114  बालटाल से जबकि 630 पहलगाम के नुनवन से रवाना हुए।

बालटाल से रवाना हुए 1,114 श्रद्धालुओं में से 662 यात्री पैदल मार्ग से गुफा की ओर बढे़, जिनमें 570 पुरुष, 90 महिलाएं और 2 साधु थे, जबकि बाकी के 452 यात्री बालटाल से हेलीकाप्टर सेवा का प्रयोग कर दर्शन के लिए गए, जिनमें 326 पुरुष और 126 महिलाएं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकाप्टर सेवा जारी

amarnath pilgrim crossed 3.60 lakh

वहीं, यात्रा के पारंपरिक मार्ग पहलगाम के नुनवन से रवाना हुए 630 श्रद्धालुओं में से 607 यात्री पैदल मार्ग से गुफा की ओर बढे़, जिनमें 480  पुरुष, 66 महिलाएं और 61 साधु थे।

बाकी के 23 यात्री पहलगाम से हेलीकाप्टर सेवा का प्रयोग कर दर्शन के लिए गए, जिनमें 14 पुरुष और 9 महिलाएं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed