फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amar ujala foundation had started PHC again in srinagar

अमर उजाला फाउंडेशन ने शुरु करवाया बाढ़ में तबाह हुआ PHC

Sat, 22 Aug 2015 10:32 AM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation had started PHC again in srinagar

पिछले साल सैलाब में तबाह हुए कश्मीर के लसजन प्राइमरी हेल्थ सेंटर का अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जीर्णोद्धार कर उसे जनता के लिए समर्पित करते हुए जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ्य राज्य मंत्री आसिया नक्काश ने कहा, शुक्रिया अमर उजाला, आपने दुख-दर्द की घड़ी में हमें याद रखा और हमारी मदद की।

विज्ञापन


आसिया ने कहा, जबसे उन्होंने मंत्री पद संभाला है तबसे अबतक अमर उजाला फाउंडेशन ही एक मात्र ऐसी संस्था है जिसने स्वास्थ्य के क्षेत्र में पुनर्वास के लिए इस तरह सहयोग दिया है। चिकित्सा क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए ऐसी संस्थाओं की आवश्यकता है जो निस्वार्थ होकर लोगों की सेवा में आगे आती रहें।
विज्ञापन


रियासत की सरकार सक्षम है, लेकिन जब आप जैसे संस्थान मदद को आगे आते हैं तो हमारा हौसला और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधायक को अपने क्षेत्र में कम से कम एक पीएचसी गोद लेनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने बडगाम जिले के लिए एक एएनएम कॉलेज की भी घोषणा की जहां मैट्रिक और बारहवीं पास युवतियां नर्सिंग ट्रेनिंग प्राप्त कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कश्मीर के संभागीय आयुक्त असगर सामून ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन ने जो पहल की है उससे लोगों की सोच में बदलाव आएगा और उन्हें यह यकीन होगा कि उन्हें भुलाया नहीं गया। सामून ने शायराना अंदाज वाले अपने संबोधन में उम्मीद जताई कि फाउंडेशन कश्मीर की जनता की भलाई के लिए अपनी मुहिम जारी रखेगा।

फाउंडेशन ने पीएचसी के जीर्णोद्घार की जिम्मेदारी ली

amar ujala foundation had started PHC again in srinagar

उल्लेखनीय है कि 2014 में आई विनाशकारी बाढ़ में झेलम नदी के बिलकुल किनारे बसा लसजन इलाका पूरी जलमग्न हो गया था। यहां के अस्पताल का सारा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया था। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा किए गए सर्वे में यह महसूस किया गया कि स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित इस इलाके को सबसे ज्यादा जरूरत सुविधा संपन्न अस्पताल की है।

फाउंडेशन ने पीएचसी के जीर्णोद्घार की जिम्मेदारी ली। इसके तहत पीएचसी लसजन को यूएसजी मशीन, डेंटल यूनिट, डेंटल एक्स-रे, बायो-केमिस्ट्री एनालाइजर, साइन बोर्ड, बेड, हब कटर, फर्नीचर, ऑटो क्लेव आदि उपकरण और सामान मुहैया कराया।

इसी क्रम में पीएचसी बटमालू को भी एक यूएसजी मशीन मुहैया करवाई गई। इस प्रक्रिया में इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर फैयाज, सीएमओ डॉ. दिलदार राही, मेडिकल आफीसर पीएचसी लसजन डॉ. रुबीना, मेडिकल आफीसर पीएचसी बटमालू डा. शाह मोमर सहित अनेक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

बड़ी तादाद में आए लसजन के लोगों ने भी फाउंडेशन का शुक्रिया अदा किया। अमर उजाला के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट मोहित शर्मा ने फाउंडेशन की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस प्रक्रिया में रेडआर संस्‍था का भी योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed