{"_id":"62b8c1208d44c425a853ef96","slug":"amar-nath-yatra-jammu-city-news-jmu2627483104","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को सूखे मेवों में पांच, होटल में तीस और परिवहन में मिलेगी दस फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को सूखे मेवों में पांच, होटल में तीस और परिवहन में मिलेगी दस फीसदी छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोरोना के चलते दो साल बाद 29 जून से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा से कारोबारियों को काफी उम्मीद है। इस मौके पर भुनाने के लिए सूखे मेवों में पांच, होटल में एडवांस बुकिंग करने पर तीस और परिवहन सेवाओं में दस फीसदी तक छूट दी जाएगी।
दो साल से यात्रा नहीं हो पाई, जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ा है। किराये में सरकार की ओर से बढ़ोतरी की गई लेकिन ज्यादा लाभ नहीं मिला है। अब अमरनाथ यात्रा के दौरान शहर में भक्तों की भीड़ रहेगी, जिससे कारोबार में उछाल आने की संभावना है। 28 जून से यात्री भगवती नगर समेत अन्य जगहों में पहुंचना शुरू हो जाएंगे।
एडवांस में बुकिंग पर तीस फीसदी तक छूट दी जाएगी। दो साल से कारोबार मंदा रहा है। इस बार अच्छा कारोबार की उम्मीद है। अमरनाथ यात्रा से अच्छे कारोबार की आस जगी है।
विज्ञापन
पवन गुप्ता, अध्यक्ष, आल जम्मू होटल एंड लगेज एसोसिएशन
कोविड के कारण दो साल बाद अमरनाथ यात्रा हो रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद के कारण होटल व्यवसाय अच्छा होगा।
- प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष, आल जम्मू होटल एंड लगेज एसोसिएशन
अमरनाथ यात्रा से अच्छा कारोबार होने की संभावना है। इस बार श्रद्धालु ज्यादा आएंगे। श्रद्धालुओं को दस फीसदी तक किराये में छूट भी दी जाएगी।
- अशुतोष गुप्ता, अध्यक्ष, टूर एंड ट्रेवल एसोसिएशन जेएंडके
अमरनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालु ड्राई फ्रूट ज्यादा खरीदते हैं। दो साल बाद यात्रा हो रही है। इस बार उम्मीद है कि अच्छा कारोबार होगा। सामान लेने पर पांच फीसदी तक छूट भी दी जाएगी।
- ज्योति गुप्ता, अध्यक्ष, ड्राई फ्रूट एसोसिएशन, जेएंडके