{"_id":"62a25ea5d7566c55e22bf51c","slug":"amar-nath-yatra-jammu-city-news-jmu261596771","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले के भक्तों को गर्मी से बचाएगा आधार शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले के भक्तों को गर्मी से बचाएगा आधार शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भोले के भक्तों को आधार शिविर भगवती नगर में भीषण गर्मी में काफी राहत मिलेगी। इस बार अतिरिक्त वातानुकूलित (एसी) स्थापित किए जा रहे हैं, जिनका काम यात्रा से पूर्व पूर्ण हो जाएगा। एसी के साथ आधार शिविर के हाल और अन्य आवास स्थलों पर अतिरिक्त पंखे भी लगाए जा रहे हैं। शिविर में चौबीस घंटे के लिए बिजली की व्यवस्था की गई है। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं।
तीन मंजिला आधार शिविर में एक साथ सैकड़ों यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था रहती है। इसमें ग्राउंड पर पांच, पहले और दूसरे पर तीन-तीन हाल स्थापित हैं। इसके अलावा अन्य आवासीय व्यवस्था है। गर्मी के तेवर को देखते हुए शिविर के ग्राउंड फ्लोर पर दो टन के 12 एसी और 12 पंखे भी लगाए जा रहे हैं। इसी तरह पहले फ्लोर पर दो टन के अतिरिक्त पांच एसी स्थापित किए जा रहे हैं। लंगर हाल के ऊपर आवासीय स्थल पर दो टन के 20 एसी के अलावा 16 पंखे और 50 सामान्य पंखे स्थापित किए जा रहे हैं। आधार शिविर में भविष्य में तीर्थ यात्रियों को वाईफाई की सुविधा के लिए हाल और अन्य आवासीय स्थल पर केबल बिछाई जा रही है। यह शिविर सीसीटीवी की नजर पर रहता है। अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज की गई हैं।
आगामी 15 जून तक यात्रा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार यात्रियों की रिकार्ड भीड़ को देखते हुए यात्री निवासों में ठहरने की व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा है। रामबन के चंद्रकोट में यात्री निवास स्थान बनकर तैयार है। यात्रा के दौरान आपात स्थिति में हजारों यात्रियों को जम्मू, रामबन और श्रीनगर सहित अन्य स्थलों पर ठहराने की व्यवस्था रहेगी। 15 जून से पारंपरिक बालटाल और पहलगाम यात्रा रूट पर लंगर वालों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। इस साल 117 लंगर यात्रा रूट पर लगाए जा रहे हैं, जबकि प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर तक अलग से भी लंगर लगेंगे। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।