{"_id":"b8dbf586c47918f48879c3556590058a","slug":"alot-of-mistakes-in-voter-listc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूचियों में गल्तियां ही गल्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूचियों में गल्तियां ही गल्तियां
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Fri, 12 Dec 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए विभागीय अधिकारियों ने मतदाताओं को जो वोटर स्लिप घरों में पहुंचाई हैं लेकिन सूचियों में कई प्रकार की त्रुटियां पाई जा रही हैं। सीमावर्ती कसबा राजपुरा की बस्ती दो के मतदाताओं को दी गई सूचियों में उनका मतदान केंद्र दूसरा दर्शाया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय महिलाओं राज कुमारी, रानी देवी, वरयाम सिंह आदि ने बताया कि वह शुरू से ही कस्बे के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान करते आ रहे है, इस बार भी उनका मतकेंद्र यही होगा लेकिन उन्हें जो स्लिप दी गई है उसमें राजपुरा वीएम 38 सरकारी मिडिल स्कूल छन्न मतलोनी लिखा हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आज भी कई लोगों के नाम तक गलत है। कई बार सही करवाया गया है लेकिन फिर से सूचियों में नाम गलत ही चढ़ा है। उन का कहना था कि सरकार की ओर से बीएलओ को इस की जिम्मेवारी सौंपी गई थी लेकिन बीएलओ ने भी ड्यूटी को सही अंजाम नहीं दिया है।
विज्ञापन
इसके कारण आज भी मतदाता सूचियों में कई प्रकार की त्रुटियां है और मतदाताओं को परेशानी बनी हुई है।