फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all-time record of march heat is broken in jammu and kashmir

छूटने लगे पसीने: जम्मू-कश्मीर में मार्च की गर्मी का ऑलटाइम रिकॉर्ड टूटा, श्रीनगर भी नए रिकॉर्ड की ओर

Fri, 18 Mar 2022 02:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Mar 2022 02:03 AM IST
सार

मौसम के लगातार साफ रहने के कारण कई जिलों में तपिश में भारी बढ़ोतरी हुई है। एक हफ्ते पहले ठंडक का अहसास ले रहे लोगों के पसीने छूटना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
all-time record of march heat is broken in jammu and kashmir
इस सीजन सताएगी ज्यादा गर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मौसम इस बार समय से पहले ही गरमी लेकर आ गया है। आलम ये है कई ठंडे क्षेत्रों में तापमान ने मार्च माह का ऑलटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश में बटोत, कटड़ा और भद्रवाह में वीरवार को अधिकतम तापमान ने ऑलटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिए। राजधानी श्रीनगर भी ऑलटाइम रिकार्ड टूटने के करीब पहुंच गई है।

विज्ञापन


 मौसम के लगातार साफ रहने के कारण कई जिलों में तपिश में भारी बढ़ोतरी हुई है। एक हफ्ते पहले ठंडक का अहसास ले रहे लोगों के पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। अमूमन ठंडे रहने वाले घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 12 से 14 डिग्री तक ऊपर चला गया है। यही हाल जम्मू संभाग के जिलों का है। रात के न्यूनतम तापमान में भी भारी बढ़ोतरी से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग बढ़ा है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 मार्च को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन आगामी मौसम के लगभग साफ रहने से पारे में और उछाल आएगा। बटोत में वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस डिग्री का यह स्तर मार्च माह में अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले बटोत में 20 मार्च 2010 को 27.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इसी तरह कटड़ा में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान ने मार्च के ऑलटाइम रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यह सामान्य से 9.8 डिग्री अधिक रहा। यहां इससे पहले 30 मार्च 2018 को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमूमन ठंडे रहने वाले भद्रवाह में भी अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, जो सामान्य से 12.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। इससे पहले 31 मार्च 2018 को अधिकतम 30.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। जम्मू में पिछले छह दिन से दिन का तापमान सात डिग्री तक ऊपर आ गया है। इसमें गत 12 मार्च को 28.0, 13 मार्च को 29.2, 14 मार्च को 31.0, 15 मार्च को 32.2 और 16 मार्च को 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि वीरवार को दिन 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिनभर तपिश ने लोगों को परेशान किया। दोपहर को सीधी धूप में पसीने छूट रहे हैं। 

गर्मी में अचानक बढ़ोतरी का असर बाजार पर भी दिख रहा है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए अब शाम को ही बाहर निकल रहे हैं। जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से थोड़ा चढ़कर 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू 30 मार्च  2018 को 35.8, 29 मार्च 2017 में 35.3 और 30 मार्च 2021 में 33.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री ऊपर 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 11.7 डिग्री चढ़कर 26.6, पहलगाम में सामान्य से 11.1 डिग्री चढ़कर 23.3 और गुलमर्ग में सामान्य से 12.3 डिग्री चढ़कर 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


आगामी दिनों में खास राहत नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार पिछले लंबे समय से मौसम साफ रहने के कारण अधिकांश जिलों में अचानक तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आगामी दिनों में भी बड़े पश्चिमी विक्षोभ की संभावना नहीं है, जिससे तापमान में उछाल आएगा। 

मार्च                 तिथि                अधिकतम ऑलटाइम रिकॉर्ड
श्रीनगर           31 मार्च 2018         28.3 (डिग्री सेल्सियस)
जम्मू              31 मार्च 1945          37.2
पहलगाम        30 मार्च 2018          23.9
बनिहाल          30 मार्च 2007         29.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed