{"_id":"da1b74322221bbb85af2a4325c496cdb","slug":"all-petrol-pumps-closed-for-15-min-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मिनट के लिए बंद हो गए सभी पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मिनट के लिए बंद हो गए सभी पेट्रोल पंप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 21 Mar 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की शाम 15 मिनट के लिए रियासत के तमाम पेट्रोल पंपों पर सेल बंद कर दी गई। आल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर पेट्रोलियम कंपनियों के तानाशाही रवैये के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में भी इसका असर दिखा। विरोध स्वरूप तमाम पंपों के हैंडसेट लटका कर पंप की लाइटें बंद कर दीं।
विज्ञापन
कुछ लोग तो बिना तेल भराए निकल गए, जबकि जरूरतमंद वाहनों को इंतजार करते देखा गया। जेएंडके पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राहुल गुप्ता ने कहा कि आयल कंपनियों ने पिछले कुछ दिनों से बेवजह पंप संचालकों को तंग करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कई नए नियम बना दिए गए। उन्होंने कहा कि शनिवार को 15 मिनट का सांकेतिक हड़ताल थी, लेकिन 31 मार्च को देशभर के कोई भी पंप पेट्रोलियम पदार्थ की सप्लाई नहीं लेंगे। यदि फिर भी आयल कंपनियों की ओर से कोई राहत नहीं दी जाती तो संघर्ष तेज होगा।
विज्ञापन