{"_id":"57432b6f4f1c1b61016908f3","slug":"all-party-meeting-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वदलीय बैठक में स्पीकर ने की बजट सत्र के संचालन में सहयोग की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वदलीय बैठक में स्पीकर ने की बजट सत्र के संचालन में सहयोग की अपील
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 24 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
सर्वदलीय बैठक में शामिल स्पीकर व अन्य
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) कवींद्र गुप्ता ने बजट सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की। सर्वदलीय बैठक में गुप्ता ने सभी सियासी दलों से अपील की कि वह सत्र को लोकतांत्रिक तरीके से चलाने में मदद करें, ताकि जनहित के मुद्दों को दर्शाने का हर दल के विधायकों को मौका मिल सके।
बजट सत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता की ओर से बुलाई गई बैठक में विभिन्न सियासी दलों के नेताओं और चीफ व्हिप शामिल हुए। गुप्ता ने इस कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि हर राजनीतिक दल के विधायक को जनहित के मुद्दे उठाने के बराबर मौके मिलें।
उन्होंने पार्टियों से कहा कि प्रश्नकाल में बाधा न डाली जाए, ताकि सरकार जनहित मुद्दों पर विधायकों के सवाल का जवाब दे सके। उन्होंने सभी दलों के नेताओं से अपील की कि व्यवस्थित तरीके से सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग करें और अलोकतांत्रिक कार्रवाई न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर संसदीय मामलों के मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने कहा कि सरकार की तरफ से पूरा प्रयास रहेगा कि विपक्षी सदस्यों को संतुष्ट किया जाए। उन्होंने सदन का संचालन साफ-सुथरे ढंग से करने के लिए वरिष्ठ विधायकों से सहयोग की अपील भी की।
डिप्टी स्पीकर नजीर अहमद गुरेजी ने भी इस अवसर पर अपने संबोधन में सभी दलों से सदन की कार्यवाही का संचालन बेहतर तरीके से हो इसमें सहयोग की अपील की। विधायक अली मोहम्मद सागर, मियां अल्ताफ अहमद, नवांग रिगजिन जोरा, एमवाई तारिगामी, विकार रसूल, सतपाल शर्मा, मोहम्मद यूसुफ भट्ट, राजेश गुप्ता, बशीर अहमद डार ने भी अपने सुझाव दिए।