फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all parties want election in jammu kashmir said vs sampath

'सभी दलों ने चुनाव कराने पर भरी हामी'

Sat, 18 Oct 2014 11:25 PM IST
Updated Sat, 18 Oct 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
all parties want election in jammu kashmir said vs sampath

रियासत के दौरे पर आई चुनाव आयोग की टीम से विभिन्न राजनीतिक दलों के नुमाइंदों ने मुलाकात कर राज्य में समय पर चुनाव कराने की मांग की। सरकार में शामिल कांग्रेस सहित भाजपा, पीडीपी, सीपीआई एवं सीपीएम के नुमाइंदों ने कहा कि राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल रखने के लिए समय पर चुनाव होना जरूरी है।

विज्ञापन


सत्ताधारी दल नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने बाढ़ के बाद उत्पन्न स्थितियों के मद्देनजर फिलहाल चुनाव टालने की वकालत की। शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत के नेतृत्व में आयोग की टीम सुबह पौने दस बजे पहुंची। सबसे पहले सीपीआई के नेता एआर ककरू और सीपीएम विधायक मो. यूसूफ तारीगामी मिले।
विज्ञापन


उन्होंने समय पर चुनाव कराने पर हामी भरी। इसके बाद भाजपा के महासचिव बाली भगत और राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मुलाकात कर तय समय पर चुनाव कराने को कहा। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि चुनाव न होने की स्थिति में राज्यपाल शासन लग जाएगा। यह स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विपरीत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की प्राथमिकता राहत तथा पुनर्वास

all parties want election in jammu kashmir said vs sampath

राज्य के पर्यटन मंत्री तथा कांग्रेस नेता जीए मीर, समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन हेमलता, एमएलसी गुलाम नबी मोगा ने भी कहा कि पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। तय समय पर ही चुनाव होने चाहिए। विपक्षी पार्टी पीडीपी के एमएलसी नईम अख्तर, महासचिव दिलावर मीर तथा डा. हसीब ने मिलकर अवाम चाहती है कि समय पर चुनाव हों।

सत्ता पक्ष हार के डर से चुनाव से भागना चाहती है। उधर, नेशनल कांफ्रेंस की ओर से ग्रामीण विकास मंत्री अली मोहम्मद सागर, जम्मू संभाग के पार्टी अध्यक्ष देवेंद्र राणा तथा कश्मीर संभाग के अध्यक्ष नासिर असलम वानी ने कहा कि पिछले दिनों आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है।

फिलहाल सरकार की प्राथमिकता राहत तथा पुनर्वास कार्यों को त्वरित गति से अंजाम देने की है। चुनाव से इन कार्यों पर असर पड़ेगा। लिहाजा चुनाव टाल दिया जाए। संपत ने राजनीतिक दलों के नुमाइंदे को आश्वस्त किया कि उनकी बातों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed