फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all about working of jammu vidhan sabha during budget session

क्लिक कर जानिए, विधासभा में किसने क्या कहा

Mon, 23 Mar 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 23 Mar 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
all about working of jammu vidhan sabha during budget session

जम्मू-कश्मीर सरकार ने लद्दाख के उन अंदरूनी इलाकों को विदेशी पर्यटकों के लिए खोलने की मांग केंद्र सरकार से की है, जहां वर्तमान समय तक क्षेत्र को संरक्षित क्षेत्र शासन माना जाता है। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कृषि मंत्री गुलाम नबी लोन ने इस संबंध में कहा कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय के समक्ष यह मुद्दा रखा गया है ताकि पर्यटकों को पानामिक-वारशी, यारमा-गोनपा और यारमा गोनबू जाने का अवसर मिल सके।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जेएंडके के उत्तर सीमा क्षेत्र के जिलों को सरकार ने संरक्षित क्षेत्र घोषित कर रखा। इस मुद्दे को कांग्रेसी विधायक रिगझिन जोरा ने उठाया था। विधायक दलीप सिंह परिहार के सवाल पर मंत्री ने कहा कि ठाठरी, गंदोह, किलोठरान जैसे क्षेत्रों में पर्यटन विकास के लिए 7.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस दौरान विधायक जीएम सरूरी ने किश्तवाड़ और डोडा क्षेत्र में पहले से केंद्र की मंजूरी वाले पर्यटन परियोजनाओं के लिए भूमि मुआवजा मांगा।
विज्ञापन


बागवानी मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने सदन को बताया कि रियासत में बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं बनाईं हैं। इस क्रम में जेएंडके सेल्फ इंप्लायमेंट स्कीम, शेर-ए-कश्मीर इंप्लायमेंट और वेलफेयर प्रोग्राम फार यूथ को लागू किया जा रहा है। विधायक मियां अल्ताफ के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि तमाम विभागों की ओर से बेरोजगारी दूर करने के लिए अपने स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री सुखनंदन ने सदन को सूचित किया कि रंगील और डूड गंगा वाटर ट्रिटमेंट प्लांट से बटमालू क्षेत्र में रौनक बढ़ेगी। विधायक नूर मोहम्मद शेख के सवाल पर मंत्री ने कहा कि एसडी कालोनी लक्ष्मण पोरा और फिरौदसाबाद जैसे क्षेत्र इस प्लांट के अधीन आते हैं, जहां पीने के पानी की किल्लत रहती है। जहां तक सुखनाग वाटर सप्लाई योजना का सवाल है, वह अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी।  

विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष की गैर मौजूदगी में सत्तापक्ष के सदस्यों ने रियासत में बिजली परिदृश्य की कमजोर हालत पर सवाल उठाये। पीडीपी सदस्य हाजी इनायत अली ने कहा कि कारगिल के कई इलाकों में बिजली गुल है। उन्होंने कहा कि अंधेरे में लोगों को रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। भाजपा सदस्य विबोध गुप्ता ने कहा कि राजोरी पुंछ में बिजली ढांचे की खस्ता हालत है। पीडीपी सदस्य सुरेंद्र चौधरी ने भी नौशेरा में बिजली आपूर्ति की खस्ताहाल हालत पर चिंता जताई। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने आश्वासन दिया कि सरकार बिजली सप्लाई की स्थिति में सुधार लाने के लिए सभी उचित कदम उठाएगी।  

नगरोटा टोल प्लाजा का मुद्दा रविवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान उठा। इस दौरान विधायकों ने जनहित के मुद्दों को जोर शोर से उठाया। नेकां विधायक देवेंद्र राणा ने सरकार से अपील कि वह नगरोटा टोल प्लाजा के संबंध में केंद्र सरकार से बातचीत करे। जब तक जम्मू से श्रीनगर तक का पूरा निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक टोल प्लाजा शुरू न किया जाए। उन्होंने वाहनों से वसूले जा रहे शुल्क की भी समीक्षा करने को कहा।

विधायक दीना नाथ भगत ने चिनैनी क्षेत्र में टीचरों की कमी, बिजली की कटौती और खस्ताहाल सड़क मार्ग का मुद्दा उठाया। शक्ति परिहार ने बाढ़ और बारिश से डोडा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने की मांग की। कांग्रेसी विधायक नवांग रिगझिन जोरा ने रियासत में हवाई टिकट के लिए रेगुलेटरी अथारिटी बनाने की मांग की। उन्होंने सरकार से कहा कि वह इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएं, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।


कठुआ क्षेत्र की रवि नदी पर अवैध रूप से खनन का मुद्दा उठाते हुए विधायक राजीव जसरोटिया ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। विधायक राजेश गुप्ता ने जम्मू पुराना शहर में ढांचे को अपग्रेड करने की मांग उठाई, ताकि स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को सुविधा मिल सके। शाम लाल चौधरी ने अपने क्षेत्र के किसानों के लिए मुआवजा मांगा, जिनकी फसल मौसम से खराब हो गई। सतपाल शर्मा ने रहबर-ए-जिरात में युवाओं को जल्द नियुक्त करने का मामला उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed