फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all about ministers working in jammu kashmir

यहां जानिए क्या कर रहे हैं आपके मंत्री

Sat, 14 Mar 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 14 Mar 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
all about ministers working in jammu kashmir

सरकार गठन के बाद रियासत के रुके हुए कामों में तेजी आ गई है। सभी मंत्री फील्ड में जाकर कामों का जायजा ले रहे हैं। यहां पढ़ें कौन मंत्री क्या कर रहा है। उद्योग मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने शनिवार को बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्री एसोसिएशन के सदस्यों के साथ एसोसिएशन भवन में बैठक की। इसमें उन्होंने उद्योगपतियों की समस्याओं को सुना और शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


सोसिएशन के प्रधान अनिल सूरी ने मंत्री के समक्ष उद्योगपतियों की समस्याओं को क्रमवार रखा। मंत्री ने यकीन दिलाया कि समस्याओं को जल्द हल किया जाएगा। गंगा ने कहा कि बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र उनकी विधानसभा के अधीन आता है। वह यहां की समस्याओं को बखूबी जानते हैं।
विज्ञापन


यहां की मुख्य समस्या बिजली है, जो चौबीसों घंटे नहीं मिलती है। इसके वह पूरी कोशिश करेंगे कि कारखानों को भरपूर बिजली मिले। गंगा ने कहा कि बहुत जल्द औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों का निर्माण किया जाएगा ताकि क्षेत्र में आने वाले वाहनों को कोई परेशानी न हो। मंत्री बनने पर गंगा का इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय कांफ्रेंस का उद्घाटन किया
शनिवार को उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने तीन दिवसीय कांफ्रेंस समन बल 2015 का उद्घाटन किया। कश्मीरी भाषा एवं संस्कृति प्रतिष्ठान (संप्रति) और कश्मीर कल्चरल ट्रस्ट के साथ संयुक्त रूप से मिलकर अंबफला स्थित पंडित सभा में कार्यक्रम का आयोजन किया। तीन दिनों तक चलने वाले कांफ्रेंस के दौरान कश्मीरी लेखक, स्कालर, कलाकार और अन्य सदस्य कश्मीरी भाषा और संस्कृति द्वारा झेली जा रही विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा करेंगे।

उद्घाटन समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने आयोजकों की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृति, भाषा और कला को संरक्षित करने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस मौके पर कश्मीरी भाषा में लिखी गई किताब का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कश्मीरी लेखकों द्वारा लिखी गई कई सारी किताबों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

मंत्री ने लिया विकास कार्यों का जायजा
वित्त राज्य मंत्री ने शनिवार को जिला अस्पताल और कॉलेज का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। कॉलेज के न्यूज लैटर भी जारी किया। मंत्री पवन गुप्ता ने अस्पताल में आम जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए आला स्तरीय बैठक की। मंत्री ने अस्पताल में रुके हुए निर्माण कार्यों का जल्द पूरा करने के इंजीनियरों को आदेश भी दिए। इंजीनियरों को कहा गया कि वह गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करें।

काम को तय समय में पूरा किया जाए। केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं को भी सही तरीके से लागू किया जाए। कैंसर, ओपीडी, मधुमेह, हायपर टेंशन जैसी बीमारियों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। एक्सरे, सीटी स्कैन, लेबोरेटरी की सुविधा को भी अपग्रेड करने की समीक्षा की गई। इस दौरान मंत्री ने आश्वासन दिया कि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार वचनबद्ध है।

वित्त विभाग के राज्य मंत्री होने के कारण वह जिले के अस्पताल के लिए विशेष योजना तैयार करेंगे। मंत्री इस दौरान डिग्री कालेज उधमपुर का भी दौरा किया। कॉलेज के वार्षिक न्यूज लैटर का विमोचन व स्मार्ट क्लास को भी शुरू किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग व कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एसएस भलवाल के अलावा कई अधिकारी मौजूद थे।

किसानों का हाल जानने ज्योड़ा फार्म पहुंचे मंत्री
कृषि मंत्री गुलाम नबी लोन ने शनिवार को चकरोई गांव के ज्योड़ा फार्म पहुंचकर किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश किए कि किसानों को अच्छी गुणवत्ता का बासमती बीज दिया जाए। कृषि मंत्री ने फार्म में उपलब्ध कंबाइन मशीनों के साथ सीड ड्रिल व ट्रांसप्लांट, मल्टी थ्रैशर, ट्रैक्टर, पोटैटो प्लांट, जीरो लैंड लैबरर आदि मशीनों का निरीक्षण किया।

कृषि मंत्री ने ज्योड़ा फार्म में पहुंच कर गुज्जर समुदाय की परेशानियों के बारे जानकारी प्राप्त की। मौलवी रोशन दीन, लियाकत अली आदि ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा गोलाबारी करने पर उन्हें उठाना पड़ता है। पिछले साल तीन लोगों के मारे जाने के साथ कई लोग घायल हो गए थे। इस पर मंत्री ने कहा कि वह लोगों के साथ खड़े हैं और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि किसानों को बीज मुहैया करवाए जाने के लिए 761 एकड़ भूमि पर फसलों के लिए समय-समय पर बीज दिया जाता है। कृषि विभाग के संयुक्त निर्देशक सुरेश कौल ने कहा कि इस समय फार्म में गेहूं, सरसों आदि फसलें लगाई गई हैं। कृषि विभाग के निर्देशक डा. एसएस जम्बाल, एके मल्होत्रा, नरेश दुबे, पीडीपी नेता भूषण डोगरा, एसडीपीओ देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

जेके हाउस में 18 नए कमरे बनेंगे
नई दिल्ली में स्थित जेके हाउस कांप्लेक्स में ब्लाक सी को एक्सटेंड कर यहां 18 नए कमरे बनाए जाएंगे। इसके लिए दिल्ली नगर निगम से अनुमति लेने के लिए कहा गया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री अल्ताफ बुखारी ने शनिवार को नई दिल्ली में इसे लेकर बैठक की।

जम्मू कश्मीर की देश के अन्य हिस्सों में स्थित अन्य तरह की प्रापर्टी का भी जायजा लिया गया। मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में जेके हाउस में रुकने के इंतजाम कम हैं। इसलिए अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि आने वाले लोगों को राहत मिल सके। बैठक में पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुनील शर्मा, सांसद नजीर अहमद लावे, फयाज अहमद और शमसेर सिंह भी उपस्थित थे।

मंत्री ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था नाकाफी है, क्योंकि राज्य के तीनों खित्तों से जेके हाउस में आने वाले लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है। इसलिए व्यवस्था में इजाफा होना चाहिए। वहीं अतिरिक्त ब्लाक में 10 कमरों को आरक्षित करने के निर्देश दिए गए।

कस्टोडियन की जमीन इस्तेमाल के निर्देश
कानूनी मंत्री सईद बशारत बुखारी ने शनिवार को निर्देश जारी करते हुए राज्य की खाली पड़ी कस्टोडियन भूमि पर निष्क्रांत विभाग को नए कांप्लेक्स बनाने को कहा। मंत्री ने कहा कि इन जगहों पर अधिक से अधिक व्यवसायिक इकाइयां स्थापित होने से राजस्व बढ़ेगा।


बैठक में मंत्री को जानकारी देते हुए विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू संभाग में विभाग के अधीन 14 लाख कनाल जमीन है और कश्मीर संभाग में 58000 कनाल। इन जगहों पर दुकानें, आवासीय निर्माण, फ्लैट और आर्चड बनाए गए हैं। मंत्री ने विभाग से एक हफ्ते में इन सबके लिए की गई अलाटमेंट और नीलामी की डिटेल भी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed