फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all about J&K legislative assembly working and proceedings

क्लिक कर जानिए, किन योजनाओं पर काम कर रही सरकार

Wed, 08 Apr 2015 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 08 Apr 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
all about J&K legislative assembly working and proceedings

आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी पर काबू के लिए बिल

विज्ञापन

विधानसभा ने आवारा कुत्तों की आबादी पर नियंत्रण की व्यवस्था के लिए निजी विधेयक मंजूर कर लिया। निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने इस संबंध में निजी विधेयक प्रस्तुत किया था। रशीद ने कहा कि श्रीनगर और जम्मू में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शाम के बाद लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल होता जा रहा है। घाटी में कुछ स्थानों पर आवारा कुत्तों के हमले में लोग जान से हाथ धो बैठे। स्पीकर के अनुरोध का बावजूद विधायक ने बिल वापस लेने से इनकार कर दिया।

बाद में संसदीय मंत्री बशारत बुखारी ने कहा कि समस्या आम लोगों की है, इसलिए इस बिल को स्वीकार किया जा सकता है। सदन ने निजी विधेयक मंजूर कर लिया। विधायक बशीर अहमद डार के निजी विधेयक को भी स्वीकार किया गया। यह निजी विधेयक वन अधिनियम में संशोधन से संबंधित है। डार द्वारा अपराध प्रक्रिया अधिनियम में भी संशोधन का निजी विधेयक प्रस्तुत किया गया था। मंत्री के उत्तर के बाद उन्होंने यह निजी विधेयक वापस ले लिया।
विज्ञापन


सुंदरबनी में कार्यों का जायजा लेंगे उपमुख्यमंत्री
छोटे और मध्यम नगरों में शहरी ढांचा विकास योजना के तहत सुंदरबनी में काम पूरा नहीं होने का मामला विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उठा। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने सदन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह स्वयं मौके पर पहुंच निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक रविंद्र रैणा द्वारा सदन में उठाए गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने सदन में बताया कि 27.86 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्य मार्च 2015 तक पूरे होने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि वह खुद मौके पर जाकर कार्यों की स्थिति का मुआयना करेंगे।

त्राल में ट्रांसमिशन लाइन अपग्रेड होगा
उर्जा राज्यमंत्री मोहम्मद अशरफ मीर ने कहा कि त्राल में पावर इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने को मंजूरी दी गई है। 5.96 करोड़ रुपये की लागत से त्राल शहर में ट्रांसमिशन लाइन अपग्रेड की जाएगी। विधानसभा में एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि योजना के तहत त्राल में 20 लाख की लागत से पीसीसी पोल लगाए जाएंगे, जिसमें से 13 लाख के पोल लग चुके हैं।

एक अन्य सवाल पर मंत्री ने बताया कि पूरे राज्य में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को पावर अपग्रेडेशन के लिए एक-एक करोड़ रुपये दिए गए।

नई प्रशासनिक इकाईयों पर अध्ययन
राजस्व मंत्री जावेद मुस्तफा ने सदन को बताया कि वर्ष 2014 में पिछली सरकार द्वारा गठित की गई नई प्रशासनिक इकाईयों को अभी शुरू किया जाना है। जो आवश्यक संसाधन होते ही शुरू कर दी जाएंगी। आवश्यक स्टाफ और ढांचा निर्माण के लिए वित्ता और योजना व विकास विभाग इसका अध्ययन कर रहा है।

विधायक दलीप सिंह परिहार के सवाल पर मंत्री ने कहा कि कैबिनेट सब कमेटी और विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिशों पर ही नई यूनिटों की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि कमेटी की सिफारिशों में ही कुछ फेरबदल कर उसे दुरुस्त किया जा रहा है।

शहरों से जल निकासी के लिए विस्तृत योजना बनेगी
उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा है कि शहरों में ड्रेनेज नेटवर्क विकसित करने पर सरकार गंभीर है। नेकां विधायक शमीमा फिरदोस के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के उत्तर में उन्होंने विधानसभा में कहा कि श्रीनगर के कोहन खान इलाके में ड्रेनेज नेटवर्क की कोई योजना नहीं है। सरकार ने इस प्रकार की मांगों को गंभीरता से लिया है।

श्रीनगर के डलगेट इलाके में ड्रेनेज सिस्टम को और विकसित करने के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने को कहा है। श्रीनगर नगर निगम ने लंबी अवधि की योजना के तहत डीपीआर बनाई है, जिसमें केंद्र सरकार और विदेशी संस्थाओं का सहयोग लेने की कोशिश की जाएगी। विधायक जावेद राणा के दूसरे ध्यानाकर्षण के उत्तर में उन्होंने कहा कि न्यू अरबन रिन्यूवल मिशन के तहत विभिन्न नगर निगम क्षेत्रों में इसके लिए डीपीआर बनाई जाएगी।

विकलांगों का आरक्षण बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं
समाज कल्याण मंत्री बाली भगत ने कहा कि विकलांगों का आरक्षण बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। विधायक एमवाई तारिगामी के ध्यानाकर्षण के उत्तर में मंत्री ने कहा कि सभी वर्गों का कुल आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं किया जा सकता। फिलहाल विभिन्न समूहों को 44 फीसदी आरक्षण है। इस कोटे में छह प्रतिशत जगह है, जिसके लिए कई आवेदन आए हैं। विकलांगों को वर्तमान में तीन प्रतिशत आरक्षण सुविधा दी गई है।

योजना जल्द पूरी होगी: सुखनंदन
पीएचई मंत्री सुखनंदन कुमार ने कहा कि इमरेश-दादरकोट प्रोजेक्ट को जल्द पूरा किया जाएगा। विधायक अब्दुल मजीद लारमी के ध्यानाकर्षण के उत्तर में मंत्री ने कहा कि योजना के लिए नाबार्ड की ओर से 6 करोड़ की ऋण सहायता है। इस राशि में से 556 लाख का उपयोग हो चुका है।


खाद और कीटनाशकों की कमी नहीं होगी
हार्टिकल्चर मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने कहा कि सरकार किसानों को खाद और कीटनाशकों की कमी नहीं होने देगी। विधायक मोहम्मद अकबर लोन के ध्यानाकर्षण पर मंत्री ने कहा कि सोनावारी क्षेत्र में खाद और कीटनाशकों की कोई कमी नहीं है। घाटी में फल उत्पादकों के लिए पर्याप्त खाद भंडार उपलब्ध है। सरकार ने जरूरतों की समीक्षा कर जरूरी कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed