फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all about bjp J&K state executive committee meeting

राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से समझौता नहीं: BJP

Sun, 19 Apr 2015 01:32 PM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
all about bjp J&K state executive committee meeting

माता वैष्णो देवी के दरबार से भाजपा ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के अपने मंसूबे को दोहराया। राज्य कार्यकारिणी की दो दिनी बैठक के अंतिम दिन इस आशय का प्रस्ताव पास किया गया। प्रस्ताव में कहा गया है कि किसी भी कीमत पर सत्ता के लिए पार्टी अपने सिद्धांतों से इंच भर भी पीछे नहीं हटेगी।

विज्ञापन


रियासत में गठबंधन न तो राजनीतिक है और न ही विचार आधारित। यहां सिर्फ गवर्नेंस के लिए गठबंधन हुआ है। जनमत का आदर करते हुए भाजपा अपने सिद्धांतों से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। धर्मनगरी में कार्यकारिणी की बैठक में कुल सात प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन


इसमें कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के साथ ससम्मान घर वापसी और उन्हें हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने, पश्चिमी पाकिस्तानी विस्थापितों को जीवनयापन की सुविधाओं के साथ पर्याप्त हक देने, 1947, 1965 व 1971 के विस्थापितों को वन टाइम सेटलमेंट की सुविधा देने का प्रस्ताव पारित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वनिमत से सभी प्रस्ताव पारित

all about bjp J&K state executive committee meeting

प्रस्ताव में कहा गया है कि कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास पर किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्हें पूरे सम्मान के साथ घाटी में बसाया जाएगा। इसके लिए केंद्र तथा रियासती दोनों ही सरकारे प्रयास करेंगी।

राज्य के तीनों खित्तों के विकास के लिए समान रूप से फंड के इस्तेमाल और जनता को भ्रष्टाचार मुक्त गठबंधन सरकार देने का प्रस्ताव भी पास किया गया।

बैठक में ध्वनिमत से सभी प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में राज्य महासचिव संगठन अशोक कौल ने पार्टी के भविष्य के कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में शामिल होने पहुंचे पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता तथा मंत्री सज्जाद लोन को सम्मानित किया गया।

बैठक में अशोक खजूरिया, मुनीष शर्मा, सुनील सेठी, विधायक सत शर्मा, रियासी के जिलाध्यक्ष अजय नंदा, अजय बारू, अरुण गुप्ता आदि उपस्थित रहे। दो दिनी बैठक में लगभग 250 प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।

'लोगों के दरवाजे तक पहुंचकर सेवा करेगी सरकार'

all about bjp J&K state executive committee meeting

उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि गठबंधन सरकार पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाते हुए लोगों के दरवाजे तक पहुंचकर कुशल प्रशासन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि यदि वे सक्षम हैं तो सब्सिडी छोड़ें। इसके साथ ही जनता को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पार्टी का काफी समृद्धशाली इतिहास रहा है। राष्ट्रवाद और गुड गवर्नेंस पार्टी के मूल में है।

निकाय चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: जुगल
प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने पार्टी के भविष्य के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना है। इस चुनाव में सफलता के झंडे गाड़ना कार्यकर्ताओं के लिए परीक्षा की घड़ी होगी। केंद्र तथा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं की है।

'जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा'

all about bjp J&K state executive committee meeting

केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव में पीडीपी को घाटी तथा बीजेपी को जम्मू संभाग में जनमत मिला। ऐसी स्थिति में केवल गठबंधन सरकार ही विकल्प बचा था, जिसमें जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता था।

विचारधाराओं में समानताएं न होने के बाद भी दोनों दलों ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया और जनता की आकांक्षाओं तथा उम्मीदों को पूरा करने का प्रयास कर रही है।

संख्या बल के आधार पर भाजपा अकेले सरकार बनाने में सक्षम नहीं थी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य की जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed