{"_id":"59c665084f1c1b9b688b62fa","slug":"alerts-in-near-indo-pak-border-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी के कारण सीमांत अस्पतालों में जारी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी के कारण सीमांत अस्पतालों में जारी अलर्ट
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 23 Sep 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
gmc
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रिहायशी इलाकों में लगातार पाक गोलाबारी को देखते हुए सीमांत अस्पतालों में अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए अतिरिक्त एंबुलेंस स्थापित करने के साथ पर्याप्त जीवन रक्षक और अन्य दवाओं का स्टाक रखने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा केंद्रों पर सभी जरूरी स्टाफ को तैनात रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
इस बीच स्वास्थ्य निदेशक डॉ. गुरजीत सिंह सूदन ने आरएस पुरा और बिश्नाह में आईबी से सटे चिकित्सा केंद्रों का दौरा कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।स्वास्थ्य निदेशक ने ब्लाक मेडिकल आफिसर आरएस पुरा और अन्य मेडिकल आफिसरों को बार्डर फायरिंग के घायलों को तुरंत प्राइमरी चिकित्सा देने के साथ गंभीर घायलों को उचित चिकित्सा के लिए जीएमसी भेजने को कहा है।
विज्ञापन
सीमांत क्षेत्रों में चिकित्सा केंद्रों को ड्यूटी पर सतर्क रहने को कहा गया है। निदेशक ने एक्सीडेंटल अस्पताल घगवाल का दौरान कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन