फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Alert in Jammu Kashmir after increasing corona infection across the country

Corona Update Jammu Kashmir: कई राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद जम्मू-कश्मीर में भी बढ़ाई सतर्कता, 13 केस मिले

Sat, 11 Jun 2022 09:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 09:54 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में भी संक्रमण मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते दिन प्रदेश में कई दिनों बाद 13 संक्रमित मामले मिले। इनमें जम्मू संभाग से ही दस मामले थे। देश के कई राज्यों में कोविड प्रसार में थोड़ी बढ़ोतरी होने के बाद जम्मू-कश्मीर में भी एहतियात बरती जा रही है।

विज्ञापन
Alert in Jammu Kashmir after increasing corona infection across the country
जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के काेरोना जांच की रिपोर्ट देखते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : (फाइल) पीटीआई

विस्तार

दिल्ली सहित कई राज्यों में कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बाद जम्मू-कश्मीर में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। बाहर से आने वाले यात्रियों व नियमित तौर पर कोरोना संक्रमित मामलों की निगरानी की जा रही है। खासतौर पर प्रभावित राज्यों से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर है। जम्मू-कश्मीर में भी संक्रमण मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में भी एहतियात बरती जा रही

बीते दिन प्रदेश में कई दिनों बाद 13 संक्रमित मामले मिले। इनमें जम्मू संभाग से ही दस मामले थे। देश के कई राज्यों में कोविड प्रसार में थोड़ी बढ़ोतरी होने के बाद जम्मू-कश्मीर में भी एहतियात बरती जा रही है। हालांकि वर्तमान में जम्मू एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर किसी तरह के कोविड परीक्षण नहीं हो रहे, लेकिन बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर टेस्टिंग जारी है।

विज्ञापन

दूसरी खुराक देने की प्रक्रिया जारी

जम्मू-कश्मीर में आगामी दिनों अमरनाथ यात्रा का भी आगाज होने वाला है। बरसात में कोविड के साथ डेंगू जैसी बीमारियों की चुनौती बढ़ जाती है। प्रदेश में अंडर-18 से अधिक आयु वर्ग में लगभग कोविड टीकाकरण पूरा कर लिया गया है, जबकि 14 से 17 आयु वर्ग के किशोरों में लगभग पहले टीके की खुराक को पूरा करने के साथ दूसरी खुराक देने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में टीकाकरण अभियान जारी

इसी तरह 12 से 14 आयु वर्ग में बच्चों में टीकाकरण अभियान जारी है। टीकाकरण से काफी हद तक कोविड संक्रमण रोकने में मदद मिली है। मौजूदा जो लोग संक्रमित हो रहे हैं वे अधिकांश मामले सामान्य हैं और लोग घरों पर ही ठीक हो रहे हैं।

संक्रमित मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा

स्वास्थ्य निदेशक जम्मू (डीजी) डॉ. सलीम उर रहमान का कहना है कि कोविड को लेकर हमारी निगरानी जारी है। संक्रमित मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है, जो मामले मिल रहे हैं वे भी अधिक गंभीर नहीं हैं। कोविड टीकाकरण से मानव शरीर में संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed