{"_id":"67b307d99a890410ea0ac764","slug":"alcohol-and-now-illicit-relations-are-also-becoming-the-reason-for-domestic-violence-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पहले शराब और अब अवैध संबंध भी बन रहे घरेलू हिंसा की वजह; उच्च वर्ग और शिक्षित परिवार भी नहीं बच पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पहले शराब और अब अवैध संबंध भी बन रहे घरेलू हिंसा की वजह; उच्च वर्ग और शिक्षित परिवार भी नहीं बच पाए
Mon, 17 Feb 2025 03:34 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 17 Feb 2025 03:34 PM IST
सार
जम्मू में घरेलू हिंसा के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिसमें शराब और अवैध संबंध मुख्य कारण बन रहे हैं, उच्च वर्ग और शिक्षित परिवार भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
महिलाओं के खिलाफ अपराध में घरेलू हिंसा के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वन स्टॉप सेंटर जम्मू में आईं शिकायतें इसकी पुष्टि करती हैं। यहां दर्ज कुल मामलों में से 90 फीसदी मामले घरेलू हिंसा के हैं। घरेलू हिंसा के मामले सिर्फ गरीब या कम पढ़े-लिखे परिवारों से ही नहीं, बल्कि उच्च वर्ग और बेहद पढ़े-लिखे परिवारों से भी आ रहे हैं। इनमें से कई मामले तो ऐसे हैं, जिनके बारे में जानकार आप भी चौंक सकते हैं।
विज्ञापन
जहां तक कारणों की बात है तो पहले शराब ही घर में महिलाओं से मारपीट का कारण हुआ करती थी, अब अवैध संबंध एक बड़ा कारण बन रहा है। साथ ही छोटी-छोटी बातों पर रोक-टोक भी पतियों को रास नहीं आ रही है। वन स्टॉप सेंटर में दर्ज होने वाली शिकायतों के आधार पर एक रिपोर्ट।
विज्ञापन