फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   'Alap' tenth annual festival beginning february sixteen

गोलियां नहीं, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गूंजेगा गीत-संगीत

Tue, 16 Feb 2016 01:56 PM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
'Alap' tenth annual festival beginning february sixteen

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमी रहने वाली भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की फिजा गीत-संगीत की स्वरलहरियों से गूंजेगी। शास्त्रीय संगीत से लेकर सूफी और लोक संगीत की जुगलबंदी से सामापा यानी सोपोरी अकेडमी आफ म्यूजिक एंड परफार्मिंग आर्ट्स का दसवां वार्षिक आलाप फेस्टिवल सोलह फरवरी से शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन


दिलचस्प है 26 फरवरी तक प्रस्तावित फेस्टिवल के आयोजन स्थल भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से भी चुने गए हैं। जम्मू सहित आसपास के कुल बीस स्थानों का चयन किया गया है जिसमें सांबा, अखनूर, राजोरी, पुंछ और आरएस पुरा भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


फेस्टिवल की जानकारी देते हुए अभय रुस्तम सोपोरी ने बताया कि इस साल जम्मू कश्मीर के 50 हजार लोगों तक सामापा का मंच पहुंचने जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के फनकार फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों को भी मंच पर प्रदर्शन का अवसर

'Alap' tenth annual festival beginning february sixteen

खास बात है कि लगभग 35 कांसर्ट में एक तरफ जहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार कला का प्रदर्शन करेंगे, वहीं आयोजन स्थल क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों को भी मंच पर प्रदर्शन का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार जम्मू के बाद कश्मीर संभाग में भी फेस्टिवल को विस्तार देने की योजना है।

इस दौरान संतूर वादक भजन सोपोरी, मोहन वीणा वादक पंडित विश्व मोहन भट, संतूर वादक पद्मश्री सतीश व्यास, सितार वादक उस्ताद रफीक खान और डा. सुनीरा कलसीवाल सहित दर्जनों अन्य कलाकार फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed