फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor, vikash bhart sankalp yatra

Jammu News: भारदा क्लान, सुंगल लोअर ए में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत

Wed, 06 Dec 2023 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 06 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
akhnoor, vikash bhart sankalp yatra
अधिकारियों ने केंद्रीय योजनाओं से रूबरू करवाया, लाभ लेने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मंगलवार को अखनूर ब्लॉक के भारदा क्लान व सुंगल लोअर ए पंचायत में सरपंच जगदीश शर्मा, सरपंच अंजू शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। बीडीओ रुपिंदर कौर की अध्यक्षता में दोनों पंचायतों में कार्यक्रम हुआ, जिसमें नायब तहसीलदार विद्या सागर मुख्यातिथि थे। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अधिकारियों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी प्राप्त की गई।
स्कूली छात्रों ने स्वच्छता गीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, अधिकारियों, सदस्यों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने विकसित भारत कार्यक्रम में सहयोग करने की शपथ ली। वहीं दोनों पंचायतों में अलग अलग क्षेत्रो में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों व महिलाओं को मुख्यातिथि व अन्य अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। यात्रा वैन के माध्यम से लोगों को राष्ट्रपति का संदेश भी सुनाया गया। इस दौरान छात्रों के बीच खेल प्रतियोगिता भी करवाई गई। वहीं मौके पर कई लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए व उज्ज्वला योजना में भी कई नए लाभार्थियों को भी पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन



स्कॉस्ट जम्मू के अधिकारियों ने दी कृषि क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल की जानकारी
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) जम्मू के अधिकारियों द्वारा नवीनतम कृषि को लेकर ड्रोन टेक्नोलॉजी प्रदर्शित की गई। इस दौरान विश्विद्यालय के अधिकारियों ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों को ड्रोन टेक्नोलॉजी के बारे में जागरूक किया। स्थानीय किसानों में ड्रोन का कृषी क्षेत्र में इस्तेमाल देखकर काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed