Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor, press conference, demand

Jammu News: अभद्र टिप्पणी करने पर पूर्व विधायक के खिलाफ हो कार्रवाई

Thu, 21 Sep 2023 12:16 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 21 Sep 2023 12:16 PM IST
विज्ञापन
akhnoor, press conference, demand
ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा अखनूर ने सरकार से उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर पूर्व विधायक गगन भगत के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह मांग बुधवार को ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा अखनूर ने भगवान परशुराम मंदिर में प्रेसवार्ता कर सरकार से उठाई है। साथ ही सभा के अध्यक्ष पंडित अशोक शास्त्री समेत अन्य लोगों ने रोष जताया है।

सभा के अध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से ही शांत व दयालु रहा है। ब्राह्मण समाज ने सभी को साथ लेकर चलने का कार्य किया है, किंतु अगर कोई व्यक्ति विशेष कार्य करने वाले वर्ण या पंडितों पर कोई टिप्पणी करता है तो वह असहनीय है। पूर्व विधायक स्वयं नाम के आगे डॉक्टर शब्द का प्रयोग करते हैं, लेकिन इस तरह की मानसिकता से ज्ञात नहीं होता कि उन्हें कोई वास्तविक ज्ञान है। वह पहले भी ब्राह्मण समाज के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां कर चुके हैं। इसलिए सरकार उनके खिलाफ कड़ी कारवाई करे। इस मौके पर बब्बू मगोत्रा, सुदेश मगोत्रा, नरेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, शकुन शर्मा, शिवा शर्मा, शिवा शर्मा, रत्न लाल शर्मा, तारा मनी शर्मा, राकेश शर्मा, अरविंद शर्मा व अनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed