फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Akhnoor police and army recovers drone dropped packages in the border area of Naiwala khad

जम्मू-कश्मीर: सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की मदद से गिराए जा रहे हथियार, एके-47 समेत कई चीजें बरामद

Tue, 22 Sep 2020 01:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 22 Sep 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Akhnoor police and army recovers drone dropped packages in the border area of Naiwala khad
ड्रोन की मदद से गिराए गए हथियार - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर की अखनूर पुलिस पार्टी और सेना की संयुक्त टीम ने मिलकर नयवाला खाद के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की मदद से गिराए गए कई पैकेट जब्त किए हैं। इन पैकेटों से पुलिस ने दो एके-47 असॉल्ट राइफल, तीन एके मैगजीन, एके 7.62 एम्यूनिशन के 90 राउंड और एक स्टार पिस्तौल बरामद किया है। 

विज्ञापन


जम्मू के एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया कि सीमा के करीब 12 दूर अखनूर सेक्टर में हथियार और गोला-बारूद की दो खेप बरामद हुई हैं। हथियार कश्मीर घाटी में आतंकवादियों को सौंपने के लिए भेजे गए थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इसके पीछे जैश-ए-मोहम्मद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि पड़ोसी देश पाकिस्तान आए दिन जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ करने और दहशत फैलाने की कोशिश करता रहता है। सोमवार को भी एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी, बट्टल और बरडोह क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने सेना और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की थी। 

हालांकि इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। गोलाबारी से क्षेत्र के लोग काफी सहमे हुए हैं, क्योंकि पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए गोलों की आवाज भारत-पाकिस्तन सीमा से 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना की तरफ से भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। शाम लगभग साढ़े चार बजे के करीब गोलाबारी शुरू हुई थी जो सात बजे तक जारी रही।

वहीं राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पाकिस्तानी सेना की ओर से सोमवार की देर शाम सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की गई थी। सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। किसी किस्म के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। 


जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर के दादल, माला, मिनका में शाम तकरीबन साढे़ पांच बजे सेना की चौकियों पर गोलाबारी की थी। देर शाम तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed