फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor news, pond

Jammu News: पन्नू चौक तालाब को मिलेगा नया जीवन, 40 लाख की परियोजना शुरू

Sun, 07 Dec 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 07 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
akhnoor news, pond
विधायक मोहन लाल बोले अतिक्रमण पर लगेगा ब्रेक, अखनूर को मिलेगा साफ-सुथरा और सुंदर सार्वजनिक स्थल
विज्ञापन


अखनूर। नगर के प्रमुख जलस्रोत पन्नू चौक तालाब के जीवनोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ रविवार को अखनूर विधायक मोहन लाल ने किया। इस परियोजना पर 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लंबे समय से उपेक्षित रहे इस तालाब के पुनर्जीवन से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी होगी। विधायक मोहन लाल ने कहा कि तालाब नगर की पहचान है और इसके संरक्षण को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने साफ कहा कि तालाब पर हुए अतिक्रमण के प्रयासों को सख्ती से रोका जाएगा और भविष्य में किसी भी अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तालाब को पुनर्जीवित कर इसे एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्क, वॉक-वे और ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित कर बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व पार्षद राकेश मल्होत्रा, निर्जल सिंह, पूर्व सरपंच अश्विनी शर्मा, देव राज भगत, अनिल शर्मा, विशाल शर्मा, राजेंद्र पवार, जय मां सुरभि गौशाला अखनूर के चेयरमैन विनय शर्मा, जयपाल शर्मा, महेश चंद्र, दीपक शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नगर समिति अखनूर के कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद याकूब, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, फ्लड कंट्रोल विभाग के एईई संजीव सिंह, एई अरुण भगत, एई विद्याधर, जेई नीरज कुमार, वर्क सुपरवाइजर राम लाल और पटवारी मुकेश कुमार भी मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने परियोजना के शुरू होने पर संतोष जताते हुए कहा कि तालाब के कायाकल्प से अखनूर को एक नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed