फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor news, crime news

Jammu News: कोटगढ़ी व अखनूर में छापे, अवैध खनन करने पर डंपर जब्त

Sun, 19 Oct 2025 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 19 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
akhnoor news, crime news
अखनूर के कोर्ट गाड़ी गांव में सीज किया गया डंपिग स्थल
अखनूर। कोटगढ़ी क्षेत्र में चिनाब नदी के किनारे अवैध रेत और बजरी डंपिंग की सूचना पर जम्मू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खनन विभाग के सहयोग से संयुक्त छापे मारे। इस दौरान एक डंपर को मौके पर ही जब्त किया गया जो अवैध खनन सामग्री के परिवहन में संलिप्त पाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अखनूर थाना पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि कोटगढ़ी क्षेत्र में नदी किनारे रेत और बजरी का अवैध रूप से डंपिंग की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिला खनन अधिकारी (डीएमओ) जम्मू को सूचित किया, जिसके बाद खनन विभाग के सुपरवाइजर के नेतृत्व में टीम और अखनूर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मौके पर छापा मारा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध रूप से डंप की गई रेत और बजरी बरामद हुई, जिसे भारी मात्रा के कारण तत्काल नहीं हटाया जा सका। स्थानीय पूर्व सरपंच और ग्रामीणों से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि अवैध सामग्री को चार दिनों के भीतर नीलाम किया जाएगा और उससे प्राप्त राशि सरकारी खाते में जमा कराई जाएगी। अवैध डंपिंग स्थल को पुलिस और खनन विभाग ने सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित खनन प्राधिकरण ने इस संबंध में खनिज और खनन अधिनियम 1957 और जम्मू-कश्मीर माइनर मिनरल रूल्स के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अखनूर के कोर्ट गाड़ी गांव में सीज किया गया डंपिग स्थल

अखनूर के कोर्ट गाड़ी गांव में सीज किया गया डंपिग स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed