फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor, jam, problem

Jammu News: त्योहारी सीजन... अखनूर में अवैध पार्किंग बनी नासूर, कारोबारियों में रोष, उपभोक्ता परेशान

Mon, 30 Oct 2023 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 30 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
akhnoor, jam, problem
शाम को अस्पताल मार्ग के बाहर तक लगी थीं वाहनों की लंबी कतारें, वाहन चालकों और यात्रियों को करना पड़ा दिक्कतों सामाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। शादियों और त्योहारी सीजन के बीच अखनूर बाजार में अवैध पार्किंग की समस्या से भारी जाम लगना शुरू हो गया है। इससे जहां कारोबारियों में रोष है वहीं, खरीदारी करने आ रहे लोगों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार शाम को भी इतना भंयकर जाम लगा था किया अस्तपताल मार्ग के बाहर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं।
रविवार को करवाचौथ की खरीदारी करने निकले लोगों को यातायात जाम की समस्या से काफी जूझना पड़ा। आमतौर पर रविवार को गाड़ियों की आवाजाही कम होती है। लेकिन शादियों और त्योहारी सीजन के चलते समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है, क्योंकि काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी शाम 4 बजे से ही निर्दोष चौक, बस स्टैंड, सुंगल मोड़ आदि स्थानों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। स्थानीय लोगों ने अखनूर के मुख्य बाजार में यातायात पुलिस को स्थायी रूप से तैनात करने की मांग की है। साथ ही नगर में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्हें स्थायी स्टैंड मुहैया करवाने और अवैध पार्किंग पर सख्त कारवाई की अपील की है।
विज्ञापन


अवैध पार्किंग से समस्या हुई विकराल
नगर में वाहन खड़े रखने के लिए पर्याप्त जगह या पार्किंग की सुविधा नहीं है। इस कारण पीली पट्टी के भीतर और बाहर सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े हो रहे हैं, जो जाम का कारण बन रहे हैं। जाम की स्थिति तब और विकराल हो जाती है, जब यात्री बस या मिनी बस सड़क पर खड़े रहकर सवारियों का इंतजार करते हैं। सड़कों पर अवैध अतिक्रमण व ई-रिक्शा द्वारा कहीं भी जमावड़ा लगा देना भी जाम का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत
रविवार शाम को जाम इतना अधिक था कि अस्पताल मार्ग के बाहर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, शादियों से संबंधित लोग देरी से कार्यक्रमों में पहुंच पाए।


दोबार बसे पुराने रूट से आने पर बढ़ी समस्या
नगर में शादियों या त्यौहारों के दिनों में लगने वाला ट्रेफिक जाम कोई नया नहीं है। काफी समय से यह समस्या बनी हुई। इसके समाधान के लिए जम्मू से आने वाली यात्री बसों का रूट बदल कर नए पुल के रास्ते से दसकाल व वहां से निर्दोष चौक किया गया था। लेकिन दोबार जम्मू से आने वाली यात्री बसें नए पुल को पार कर पुराने पुल वाला रास्ता लेकर बाजार आ रही हैं। इससे पुराने पुल और बस स्टैंड के समीप पेट्रोल पंप पर जाम की स्थिति दोबारा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed