{"_id":"653ebd737ef767349e078082","slug":"akhnoor-education-compition-akhnoor-news-c-10-1-jam1007-233456-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विकास गाथा लिख गौरी छाई, अंतर सदन प्रतियोगिता में लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विकास गाथा लिख गौरी छाई, अंतर सदन प्रतियोगिता में लूटी वाहवाही
Mon, 30 Oct 2023 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र शासित प्रदेश के स्थापना दिवस पर हुई स्पर्धा के परिणाम घोषित
दूसरा स्थान पर वर्णिक प्रताप सिंह और ध्रुव शर्मा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। शिव शक्ति पब्लिक स्कूल देवीपुर में केंद्र शासित प्रदेश का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया था। इस मौके पर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें निबंध लेखन, कविता, पेंटिंग और फोटोग्राफी पर अंतर-सदनीय प्रतियोगिताएं हुईं थी। इन प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित हो गए हैं। निबंध लेखन में आठवीं कक्षा की गौरी ने प्रदेश के विकास पर निबंध लिख कर धाक जमाई है।
प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। हर वर्ग की स्पर्धाओं में कांटे की टक्कर रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहला स्थान कक्षा आठवीं की गौरी शर्मा ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर 8वीं के वर्णिक प्रताप सिंह और ध्रुव शर्मा रहे।
बदलता जम्मू-कश्मीर, प्रगतिशील जम्मू-कश्मीर: शांति और विकास के लिए एक नया दृष्टिकोण विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्रों की भारी भागीदारी देखी गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष रछपाल सिंह जम्वाल ने कहा कि हमारा जम्मू-कश्मीर बदल गया है, हमारा जम्मू-कश्मीर शांति और विकास के पथ पर है। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या तृप्ता जम्वाल, उपप्रधानाचार्य वंशिका जम्वाल, ललिता भगत प्रभारी, महक, शिल्पा आदि मौजूद रहीं।