फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Akhnoor Accident

Jammu News: अखनूर हादसे में 60 घायल जीएमसी में उपचाराधीन, 10 बच्चे भी शामिल

विज्ञापन
Akhnoor Accident
घायलों में तीन राजस्थान की महिलाएं, एक किशोर हरियाणा और अन्य सभी यूपी के निवासी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अखनूर सड़क हादसे के 60 घायल श्रद्धालुओं को जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया गया है। इसमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में 10 बच्चे हैं, जिनकी आयु चार से 17 साल के बीच है। दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच घायलों को उप जिला अस्पताल अखनूर से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। इसमें हरियाणा से एक किशोर और राजस्थान की तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

एक के बाद एक एंबुलेंस से घायलों को जीएमसी जम्मू लाया गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल था। जीएमसी जम्मू लाए गए घायलों में कृष्णा (13) पुत्र जयवीर, जयवीर (50) पुत्र गुरी सिंह निवासी अलीगढ़, अमरावती (45), सत्यवीर सिंह (45), गौतम सिंह (55), सुनीता (35) पत्नी बॉबी, राधा (60) पत्नी सरदार, अंजू (18) पुत्री ससपाल, सुभाष चंद्र (34), प्रशांत चौधरी (21) पुत्र नीरज कुमार निवासी मथुरा, अंजू (34) पत्नी जयवीर निवासी भरतपुर, शांति (65) पत्नी महिंदर, काजल (16) पत्नी सत्येंद्र, संजय कुमार (40), उर्वेश (40) पत्नी सत्या, पूनिया (70), यश (8), योगवीर (30), राकेश (25), गीता (30) पत्नी जयवीर निवासी अलीगढ़, यश (11), गीता (35) पत्नी चंद्र मोहन, रघुवीर (70) पुत्र हरदम सिंह निवासी मथुरा, संगीता (27) पत्नी अरविंदर, संजय (38) पुत्र गुर सिंह निवासी अलीगढ़, मुन्नी देवी (57) पत्नी उमर पाल, शारदा देवी (65) निवासी अलीगढ़, मन्नू (6) पुत्र अरविंदर, जतिन (12) पुत्र अजीत, रिंकू (25) पुत्र महिंदर पाल निवासी अलीगढ़, देवो (58) पत्नी सुल्तान सिंह अलीगढ़, राधा (28) पत्नी पवन निवासी अलीगढ़, गोपाल (18) पुत्र भगवान सिंह, भगवान सिंह (48) पुत्र राजिंदर सिंह, राजिंदर सिंह (52) पुत्र शिव राम, रणवीर सिंह (70) मथुरा, अर्जुन (18) पुत्र राधेश्याम सिंह, राजवंती (50) पत्नी सतवीर सिंह, अनीता (48) पत्नी शिवेंद्र सिंह, उर्मिला (45) पत्नी शमवीर सिंह, राकेश (47), प्रणव (10), नीलम (30) पत्नी भूपिंदर सिंह, मुन्नी देवी (50), गीता (55) पत्नी शशि पाल, शशि पाल (38), सुमन (25), गौरव (9) पुत्र प्रीतम, कमलेश (45) पत्नी ओमी सिंह, कौशल कुमार (25) पुत्र सुखवीर सिंह, कमलेश (48) पत्नी चंद्र प्रकाश सभी यूपी के निवासी हैं। इसमें अज्ञात युवती की आयु करीब 30 वर्ष, अज्ञात पुरुष आयु करीब 60 वर्ष भी शामिल हैं। इसके अलावा नीलमा (32) पत्नी हरवीर निवासी, यशोदा (48) पत्नी धर्मवीर, मुन्नी (50) पत्नी अमर सिंह तीनों राजस्थान और जतिन (17) पुत्र शमशेर निवासी नरेला हरियाणा के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed