फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heroin and pen drive delivered by throwing ball in Kot Bhalwal jail jammu three arrested

तस्करी का नया पैंतरा: कोट भलवाल जेल में गेंद फेंक कर पहुंचाई हेरोइन और पेनड्राइव, तीन गिरफ्तार

Tue, 05 Dec 2023 05:48 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 05 Dec 2023 05:48 PM IST
सार

जेल में बंद कुछ आरोपियों ने अपने लिए सिमकार्ड भी मंगवाए थे। जिसे एक पेनड्राइव में डालकर गेंद के बीच रखा गया था। यह सिमकार्ड जेल में बंद आरएस पुरा क्षेत्र के कुछ बदमाशों ने मंगवाये थे। 

विज्ञापन
Heroin and pen drive delivered by throwing ball in Kot Bhalwal jail jammu three arrested
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

जम्मू की कोट भलवाल जेल में बंद बदमाश और नशा तस्कर फोन के जरिए नशा मंगवा रहे हैं। पिछले महीने दो बार इन बदमाशों ने कास्को गेंद में नशा रखकर फेंका। इसका खुलासा इसे फेंकने वाले तीन युवकों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में हुआ है। 

विज्ञापन


यहीं नहीं, जेल में बंद कुछ आरोपियों ने अपने लिए सिमकार्ड भी मंगवाए थे। जिसे एक पेनड्राइव में डालकर गेंद के बीच रखा गया था। यह सिमकार्ड जेल में बंद आरएस पुरा क्षेत्र के कुछ बदमाशों ने मंगवाये थे। बता दें कि 22 नवंबर को कोट भलवाल जेल में एक कास्को गेंद फेंकी गई। इसमें हेरोइन और पेनड्राइव थी। इस पेन ड्राइव में सिमकार्ड थे। वहीं 28 नवंबर को भी कास्को गेंद फेंकी गई और इसमें हेरोइन थी। 
विज्ञापन


दोनों मामलों को लेकर एसडीपीओ अखनूर मोहन लाल, एसएचओ घरोटा जोगिदर सिंह और एसएचओ अखनूर मुश्ताक के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने तीन आरोपियों की पहचान कर इन्हें दबोचा। इनमें राहुल कुमार उर्फ सुंडी निवासी मखनपुर बिश्नाह, राहुल कुमार उर्फ डाकू निवासी कोठी खौड़ मीरां साहिब और अर्जुन कुमार उर्फ शोटू निवासी कुल्लियां आरएस पुरा शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदातों में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। आरोपियों के कब्जे से दो तेजधार हथियार (टोके) और एक वाहन (जेके02एवी 1441) भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी रूरल राहुल चाढ़क ने बताया कि इस मामले में जांच अभी भी जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर किसके कहने पर यह लोग नशा या अन्य वस्तुएं जेल के अंदर फेंकते थे। उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि जेल के अंदर ऐसे कौन से लोग थे जिनके लिए यह सब फेंका जाता था। उन्होंने कहा कि इस मामले में और कौन कौन शामिल हैं। इसकी जांच जारी है। फिलहाल दो गेंदें जो 22 और 28 नवंबर को जेल से बरामद हुई थीं, उनमें यह तीन ही शामिल थे और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

जेल में फोन का जमकर इस्तेमाल

कोट भलवाल जेल में बंद आरएस पुरा क्षेत्र के नशा तस्कर और बदमाश मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनके कहने पर ही पकड़े गए बदमाशों ने नशा सप्लाई किया। जेल में बंद इन बदमाशों में एक आरोपी ऐसा भी है, जिसे हाल ही में दबोचा गया था।

आरोपी राहुल पर पांच केस दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल उर्फ डाकू पर पांच मामले पहले भी दर्ज हैं। यह मामले जानलेवा हमला करने, नशा तस्करी के हैं। जबकि अन्य राहुल कुमार और छोटू पर भी मामला दर्ज है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed