फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Akali Dal leader and MP Simranjit Singh banned from entering Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीर: अकाली दल के नेता और सांसद सिमरनजीत सिंह के जम्मू कश्मीर प्रवेश पर रोक, समर्थकों ने लगाया जाम

Tue, 18 Oct 2022 01:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 01:40 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में अशांति की आशंका के चलते अकाली दल के नेता और सांसद सिमरनजीत सिंह मान को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्हें कठुआ प्रशासन ने लखनपुर में ही रोक दिया है। इससे गुस्साए समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Akali Dal leader and MP Simranjit Singh banned from entering Jammu  Kashmir
कठुआ पुलिस से बात करते सांसद सिमरनजीत सिंह मान - फोटो : संवाद

विस्तार

अकाली दल अमृतसर के प्रधान व संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश से पुलिस ने रोक लिया है। सोमवार देर शाम को प्रवेशद्वार पर प्रशासन ने कानून व्यवस्था और समाज में अशांति फैलने की आशंका को देखने हुए धारा 144 लागू कर दी। वहीं, प्रवेश पर लगाई रोक के विरोध में मान सैकड़ो समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद एडीसी अतुल गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने किसी भी प्रश्न का उत्तर देने की बजाए सरकारी आदेश का पालन करने के लिए कहा। इसके बाद मान समर्थकों के साथ प्रवेशद्वार पर धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि एक सांसद को इस प्रकार से बिना कारण जम्मू-कश्मीर में प्रवेश से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है, जिसका वह विरोध करते हैं।
विज्ञापन


मान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का दौरा यहां रहने वाले सिक्खों और अल्पसंख्यकों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए था, लेकिन सरकार द्वारा उन्हें आगे बढ़ने रोका जा रहा है और इसका कारण भी नहीं बताया जा रहा है। लिहाजा वह यहां तब तक जमे रहेंगे जब तक सरकार प्रश्नों का उत्तर नहीं दे देती है। खबर लिखे जाने तक प्रवेशद्वार पर धरना प्रदर्शन जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed