{"_id":"e15815563717c3317683f57cc56d4665","slug":"aiven-pereira-became-new-bishop-of-jammu-church-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के आइवेन परेरा बने जम्मू चर्च बिशप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के आइवेन परेरा बने जम्मू चर्च बिशप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 21 Feb 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधीनगर स्थित सेंट मेरी प्रेजेंटेशन कान्वेंट स्कूल में शनिवार को विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के दौरान जम्मू और श्रीनगर डाइसीस के लिए मुंबई के वसई के आइवेन परेरा को बिशप का पद सौंपा गया। इस मौके पर देश भर से दो सौ के करीब पादरियों और पंद्रह बिशप ने परेरा को शपथ दिलाई। इस मौके पर विदेशी अनुयायियों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
बिशप का पद सौंपने की प्रक्रिया से पहले आइवेन परेरा को बाइबल हाथ में सौंपकर प्रभु यीशु को साक्षी मानकर अपने पद को ईमानदारी से निभाने के लिए शपथ दिलवाई। इसके बाद रेव डा. सेल्वाटोर पेनाशियो और अन्य अनुयायियों (बिशप) ने आइवेन परेरा को प्रभु यीशु का आशीर्वाद देकर उनके सिर पर बिशप की टोपी, अंगुली में क्राइस्ट की अंगूठी पहनाकर बिशप का पद सौंपा।
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर डाइसीस के तीसरे बिशप के तौर पर चुने आइवेन परेरा ने अपने संबोधन में कहा कि वह राज्य में क्रिश्चियन समुदाय के लिए बेहतर कार्य करने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर दिल्ली के बिशप अनिल कोउटो, विंसेट कोनसेसो, आगरा के बिशप अल्बर्ट डिसूजा, अमरावती के बिशप इलियास गोंसाल्वस, जालंधर के बिशप फ्रेंको मुलाकल, यशपुर के बिशप इमेनयुल केरकेटा, शिमला चंडीगढ़ के बिशप इगनेशियश मसचेरन, मियायो के बिशप जार्ज पल्लीपरामबिल, लखनऊ के बिशप गेराल्ड मथयिस, मेरठ के बिशप इमिरीतस और अन्य सदस्य उपस्थित थे।