{"_id":"697a811947203f9e5d313d464f524356","slug":"airlines-were-summoned-to-take-over-lease-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक किराया लेने पर हवाई कंपनियां हुई तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक किराया लेने पर हवाई कंपनियां हुई तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 16 Sep 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई कंपनियों द्वारा पैसेंजर से अत्यधिक किराया वसूले जाने के संबंध में चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष वाईवी शर्मा की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की खंडपीठ ने विमान कंपनियों को हलफनामा दायर कर जवाब देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
अदालत ने विमान कंपनियों व प्रतिवादियों को जवाब देने के लिए पांच सप्ताह का समय दिया है। याचिका में कहा गया कि विभिन्न हवाई कंपनियों द्वारा यात्रियों से न्यूनतम व अधिकतम किराया वसूलने के पीछे के तर्क के बारे में जानकारी मांगने की अपील की थी।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस एमएम कुमार और जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पाया कि एयरक्राफ्ट नियम 1937 के नियम 135 में 16 अप्रैल 2009 को हुए संशोधन के तहत एयरलाइंस कंपनियों के किराये संबंधी तर्क पूछा जाना जरूरी है।
विज्ञापन
चर्चा में यह भी सवाल उठा कि कोई ट्रेवल एजेंट किसी विमान कंपनी से बड़ी मात्रा में टिकट खरीदने के बाद उसे मनमानी कीमत पर बेच सकता है? साथ ही नियम 135 (1) के तहत एयर फेयर तय करने के मामले को भी केस में जोड़ना चाहिए।
केस के प्रतिवादी एयर इंडिया द्वारा दिए गए जवाब में किराए की अलग-अलग श्रेणी के बारे में दी गई जानकारी तय की जा सकती है या नहीं। इन तमाम सवालों पर अदालत ने प्रतिवादी से पांच सप्ताह के अंदर हलफनामा दायर करने को कहा है।