{"_id":"5c39ed63bdec22737b7b6c2a","slug":"air-traffic-resumes-at-srinagar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर एयरपोर्ट पर हवाई यातायात फिर से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर एयरपोर्ट पर हवाई यातायात फिर से शुरू
Sat, 12 Jan 2019 07:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 12 Jan 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
flight
- फोटो : pexels.com
श्रीनगर हवाई अड्डे के लिए हवाई यातायात को शनिवार दोपहर फिर से बहाल कर दिया गया। इसकी जानकारी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा, "श्रीनगर हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन सुबह बाधित रहा लेकिन दोपहर बाद मौसम सामान्य होने पर इसे फिर से शुरू कर दिया गया है।"
विज्ञापन
अधिकारी ने यह भी बताया कि घाटी में बर्फबारी के कारण एयरपोर्ट रन-वे पर दृश्यता कम हो गई थी जिसके कारण सुबह हवाई यातायात बाधित हुआ। अधिकारी ने कहा, "सुबह शुरुआती हवाई यात्रा रद्द होने के बाद दोपहर में दृश्यता और मौसम में सुधार हुआ और उड़ान संचालन फिर से शुरू किया जा सका।"
विज्ञापन
उन्होंने यह जानकारी भी दी कि पूरे दिन के लिए जम्मू-कश्मीर से निर्धारित कुल 28 उड़ानों में से आठ उड़ानें शनिवार को रद्द कर दी गईं। वहीं कुछ उड़ानों में देरी भी हुई।
विज्ञापन