फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   air traffic is resumed in srinagar after three days

आखिरकार बहाल हुई श्रीनगर में हवाई यात्रा

Thu, 26 Nov 2015 04:56 PM IST
Updated Thu, 26 Nov 2015 04:56 PM IST
विज्ञापन
air traffic is resumed in srinagar after three days

खराब मौसम के चलते लगातार तीन दिन से कैसिंल हो रही श्रीनगर की फ्लाइट चौथे दिन बहाल हो गई। इससे मुसाफिरों को बड़ी राहत मिली है। दोपहर बाद से वायु ट्रैफिक बहाल हो गया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट एथॉरिटी ऑफ इंडिया श्रीनगर के डायरेक्टर आरके शिंडे ने बताया कि दो फ्लाइट दिल्ली से मुसाफिरों को लेकर पहुंची, वहीं एक फ्लाइट मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को लेकर यहां से रवाना हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहली फ्लाइट स्पाइस जेट की एयरपोर्ट पर लैंड हुई, साथ ही एक अन्य फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की भी यहां उतरी, साथ ही यह यहां से रवाना होने वाली पिछली चार दिनों में भी पहली फ्लाइट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद भी कुछ कैबिनेट मंत्रियों के साथ जम्मू के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य मौसम के पूरी तरह से सही होने पर हो पाएगी।

मुसाफिरों को झेलनी पड़ी थी मुश्किलें

air traffic is resumed in srinagar after three days

शिंदे ने बताया कि कुछ फ्लाइट सुबह खराब मौसम के चलते देरी से पहुंची, लेकिन आज कोई भी फ्लाइट कैंसिल नहीं हुई है। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से खराब मौसम के चलते सभी फ्लाइट कैंसिंल हो गई थी, जिससे हजारों मुसाफिरों सहित टूरिस्टों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्र में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई थी, जिससे कोहरा हटने की उम्मीद थी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये घाटी में अकेला ऐसा स्‍थान रहा जहां तापमान शून्य से बेहद करीब रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed