दीपावली पर इस बार हवा में खूब घुलेगा जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर वायु और ध्वनि प्रदूषण ज्यादा न हो, इसके लिए लोग पटाखे कम से कम चलाएं। इससे सभी की भलाई होगी। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चार साल के वायु और ध्वनि प्रदूषण के रिकार्ड को देखने के बाद यह कहना आसान होगा कि इस बार दिवाली पर जमकर हवा में जहर घुलने की आशंका है।
अगस्त 2015 में वायु प्रदूषण सामान्य के स्तर से अधिकतम आया है। जिंक जैसे अन्य कई घातक केमिकल पटाखों में इस्तेमाल होते हैं, जो सांस के जरिए शरीर में जाते हैं। इससे अस्थमा और एलर्जी से ग्रस्त लोगों को बड़ी मुश्किलें होती हैं।
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पिछले कई साल से नरवाल स्थित बोर्ड कार्या, एमएएम स्टेडियम और बाड़ी ब्राह्मणा में मापक यंत्र लगाकर वायु प्रदूषण रिकार्ड कर रहा है। गांधीनगर गोल मार्केट, बख्शी नगर, रिहाड़ी चुंगी और परेड में ध्वनि प्रदूषण रिकार्ड किया जा रहा है।
नाक के जरिये शरीर में जाने वाले कण यानी सस्पेंडेंड पार्टिकुलेट मेटर (एसपीएम) और सांस के जरिए अंदर जाने वाले कण यानी रेस्पायरेबल सस्पेंडेंड पार्टिकुलेट मेटर (आरएसपीएम) की मात्रा दिवाली पर अधिक बढ़ जाती है।
पटाखों से आसमान पर छाने वाला धुआं भले ही 48 घंटों साफ हो जाता है, लेकिन केमिकल का असर हवा में एक सप्ताह तक रहता है। सांस की बीमारियों से पीड़ितों को इससे खासी परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
पटाखों की आवाज से बुजुर्गों और छोटे बच्चों को दिक्कतें हो सकती है। प्रदूषण बोर्ड, एजेंसियां और एनजीओ भले ही प्रदूषण कम करने को लोगों को प्रेरित करती रही हैं, लेकिन हर साल दिवाली पर सामान्य से ज्यादा प्रदूषण होता है।
हर साल दिवाली पर सामान्य से ज्यादा प्रदूषण होता है
26 अक्टूबर 2011 को दिवाली पर वायु प्रदूषण
माइक्रोग्राम में - एसपीसीबी कांप्लेक्स - एमएएम स्टेडियम
एसपीएम - 227 - 223
आरएसपीएम - 128 - 139
सोक्स - 7.5 - 12.8
नोक्स - 16.9 - 25.3
13 नवंबर 2012 को दिवाली पर वायु प्रदूषण
माइक्रोग्राम में - एसपीसीबी कांप्लेक्स - एमएएम स्टेडियम
एसपीएम - 340 - 381
आरएसपीएम - 209 - 232
सोक्स - 6.5 - 8.2
नोक्स - 13.6 - 20.1
3 नवंबर 2013 को दिवाली पर वायु प्रदूषण
माइक्रोग्राम में - एसपीसीबी कांप्लेक्स - एमएएम स्टेडियम
एसपीएम - 268 - 248
आरएसपीएम - 179 - 207
सोक्स - 6.3 - 8
नोक्स - 15.7 - 17.3
23 अक्तूबर 2014 को दिवाली पर वायु प्रदूषण
माइक्रोग्राम में - एसपीसीबी कांप्लेक्स - एमएएम स्टेडियम
एसपीएम - 255 - 261
आरएसपीएम - 151 - 143
सोक्स - 6.8 - 7.2
नोक्स - 21.1 - 22.7
अगस्त 2015 को औसत वायु प्रदूषण
माइक्रोग्राम में - एसपीसीबी कांप्लेक्स - एमएएम स्टेडियम
एसपीएम - 236 - 233
आरएसपीएम - 141 - 131
सोक्स - 3.8 - 3.7
नोक्स - 19.12 - 19.57
बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रियल एरिया में अगस्त 2015 में औसत वायु प्रदूषण
एसपीएम - 237
आरएसपीएम - 145
सोक्स - 5.55
नोक्स - 22.55
रिहायशी इलाकों में माइक्रोग्राम में वायु प्रदूषण का स्तर
एसपीएम - 200 माइक्रोग्राम
आरएसपीएम - 100 माइक्रोग्राम
सोक्स - 80 माइक्रोग्राम
नोक्स - 80 माइक्रोग्राम
पैरामीटर और अर्थ
1. एसपीएम - सस्पेंडेंड पार्टिकुलेट मेटर (नाक से भीतर जाने वाले कण)
2. आरएसपीएम - रेस्पायरेबल सस्पेंडेंड पार्टिकुलेट मेटर (सांस के जरिए अंदर जाने वाले कण)
3. एसओ 2 - सल्फर डाई आक्साइड
4. एनओ 2 - नाइट्रोजन डाई आक्साइड
सामान्य ध्वनि प्रदूषण इतना होना चाहिए
एरिया - दिन रात
इंडस्ट्रियल एरिया - 75 डेसिबल - 70 डेसिबल
कर्मिश्यल एरिया - 65 डेसिबल - 55 डेसिबल
रेजिडेंशियल एरिया - 55 डेसिबल - 45 डेसिबल
साइलेंस जोन - 50 डेसिबल - 40 डेसिबल
दिवाली पर ध्वनि प्रदूषण (डेसिबल में)
गांधीनगर नगर गोल मार्केट - बख्शी नगर - रिहाड़ी चुंगी - परेड
13 नवंबर 2012 - 90.5 - 85.3 - 85.5 - 82.78
3 नवंबर 2013 - 86.3 - 84.3 - 82.2 - 83.7
23 अक्तूबर 2014 - 77.8 - 00 - 76.8 - 77.4