{"_id":"cfd0ae409cc39eeb242f2f4e56297f63","slug":"air-pollution-is-caused-by-brick-kilns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली हो रही है जम्मू शहर की हवा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली हो रही है जम्मू शहर की हवा!
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 11 Nov 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठों के कारण वायु प्रदूषण हो रहा। इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण विभाग और प्रशासन की चुप्पी से लोगों में रोष है। मामले में हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर वातावरण अनुमति पत्र के बिना चल रहे सभी ईंट भट्ठों को बंद करने के आदेश भी जारी किए हैं। इसका जिम्मा प्रदूषण नियंत्रण विभाग को सौंपा गया था।
विज्ञापन
इसके बावजूद कई स्थानों पर अभी भी ईंट-भट्ठे बिना अनुमति के चल रहे हैं। इन पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं अब प्रशासन से अनुमति पत्र प्राप्त ईंट भट्ठों की लिस्ट जारी करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
स्थानीय कुलदीप सिंह, विक्की, प्रवीण का कहना है कि शहर के आसपास के क्षेत्रों में चल रहे ईंट-भट्ठों के कारण आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण फैलता जा रहा है।
विज्ञापन
इससे लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की मिलीभगत से सबकुछ चल रहा है। सरकार द्वारा गठित प्रशासनिक इकाईयां भी इस पर अंकुश लगाने में असमर्थ दिख रही हैं।
लोगों का कहना है कि प्रशासन खासकर प्रदूषण नियंत्रण विभाग ऐसे ईंट-भट्ठों की सूची जारी करे, जिनके पास वातावरण अनुमति पत्र हैं, ताकि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकें।