फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Air Force and security forces in Jammu Kashmir on high alert against possible attempt by Pakistan

जम्मू-कश्मीर: थल और वायुसेना को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश, पाक रच रहा बड़ी साजिश

Fri, 16 Aug 2019 05:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 16 Aug 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Air Force and security forces in Jammu Kashmir on high alert against possible attempt by Pakistan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना, वायु सेना और सुरक्षा बलों को हाईअलर्ट पर रहने का निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्देश पाकिस्तान की हरकत को देखते हुए जारी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों को कहना है कि पाक समर्थित आतंकी संगठन कश्मीर घाटी में हमला कराना चाहते हैं ताकि यहां अव्यवस्था पैदा हो सके।

विज्ञापन
 
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने आज यानी शुक्रवार को श्रीनगर में प्रेस कांफ्रेंस कर घाटी के हालातों व अन्य प्रमुख मामलों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमा पार से आतंकवाद को रोकने के लिए सरकार को कुछ निश्चित कदम उठाने की आवश्यकता थी। इस वजह से प्रतिबंध लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हमारे पास महत्वपूर्ण विश्वसनीय इनपुट थे कि आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर में हमले करने की योजना बना रहे हैं। परिणाम स्वरूप उठाए गए कदमों में लोगों की आवाजाही और दूरसंचार कनेक्टिविटी पर प्रतिबंध लगाए गए थे। साथ ही सभाएं करने, स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के प्रतिबंध शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed