{"_id":"62f8e74852df065f046eaccf","slug":"aiims-vijaypur-jammu-under-pass-to-be-made-for-doctors-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vijaypur: एम्स में आवाजाही के लिए डाक्टरों, मरीजों के लिए बनेगा अंडर पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vijaypur: एम्स में आवाजाही के लिए डाक्टरों, मरीजों के लिए बनेगा अंडर पास
Sun, 14 Aug 2022 05:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 14 Aug 2022 05:45 PM IST
सार
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर विजयपुर में सड़क के दोनों तरफ निर्माणाधीन एम्स में आवाजाही के लिए एनएचएआई अंडर पास बनाएगी।
विज्ञापन
एम्स विजयपुर की निर्माणाधीन बिल्डिंग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर विजयपुर में सड़क के दोनों तरफ निर्माणाधीन एम्स में आवाजाही के लिए मरीजों, तीमारदारों, डाक्टरों व स्टाफ के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अंडर पास बनाएगी।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एम्स का निर्माण कार्य 227 एकड़ भूमि पर हाईवे के दोनो तरफ हो रहा है। मरीजों व स्टाफ को राष्ट्रीय राजमार्ग को क्रॉस करने में परेशानी न आए, इसके लिए अंडर पास बनाने की योजना है। राष्ट्रीय राजमार्ग का जिम्मा एनएचएआई के पास है। ऐसे में एनएचएआई से आग्रह किया गया कि वह मरीजों की सुविधा के लिए अंडर पास बनाए।
विज्ञापन
एनएचएआई ने प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली है। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी रोहिन गुप्ता का कहना है कि प्रतिष्ठित एम्स परियोजना के हित में एनएचएआई अंडर पास का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की तैयारी कर चुका है।
विज्ञापन
टाउनशिप के रूप में एम्स को किया जा रहा स्थापित
नई दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के साथ साथ ठेकेदार को अंडर पास का निर्माण कार्य करने के लिए भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि एम्स विजयपुर में मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परिसर में तीन शांपिंग कांप्लेक्स बनाए जाएंगे। एम्स को एक टाउनशिप के रूप में स्थापित किया जा रहा है। अंडर पास बनने के बाद इस प्रतिष्ठित परियोजना में जन सुविधा में ओर बढ़ोतरी हो जाएगी।
लद्दाख और पंजाब के मरीज भी करवा सकेंगे उपचार
विजयपुर में बन रहे एम्स के शुरू होने के बाद यहां पर न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंच सकेंगे। लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के मरीज इनमें प्रमुख तौर पर शामिल होंगे।