Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   AIIMS Jammu has achieved significant milestones in a short span of time: Dr. Sajjan

कम समय में एम्स जम्मू ने हासिल की बड़ी उपलब्धियां : डॉ. सज्जन

विज्ञापन
AIIMS Jammu has achieved significant milestones in a short span of time: Dr. Sajjan
- मुख्य सचिव ने किया एम्स का दौरा, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और ऑपरेशन थिएटर का लिया जायजा
विज्ञापन

- बोले - जम्मू-कश्मीर में दो एम्स होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सौभाग्य की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। मुख्य सचिव डॉ. सज्जन सिंह यादव ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जम्मू का दौरा किया। एम्स के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (डॉ.) संजीव सिन्हा ने मुख्य सचिव को एम्स की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संस्थान मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा और शोध (अनुसंधान) को भी लगातार बढ़ावा दे रहा है। मुख्य सचिव ने संस्थान के फैकल्टी सदस्यों और अधिकारियों से संवाद करते हुए एम्स की कम समय में हासिल की गई उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और बेहतर स्वास्थ्य ढांचे की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संस्थान मरीजों को उच्च स्तरीय सेवाएं देने की दिशा में सराहनीय काम कर रहा है। डॉ. सज्जन सिंह यादव ने संस्थान के भावी विकास के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि एम्स जम्मू देश का प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान है और जम्मू-कश्मीर में दो एम्स होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। यह प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर विस्तार का प्रतीक है। मुख्य सचिव ने परिसर का निरीक्षण कर अस्पताल की क्लीनिकल सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed