फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

किसानों को डीएपी जल्द कराई जाए उपलब्ध

विज्ञापन
agriculture
मीरां साहिब। जम्मू संभाग में डाई अमोनियम फास्फेट (डीएपी) उर्वरक की कमी पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार पर निशाना साधा है। सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों को जल्द से जल्द गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

मीरां साहिब में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश खजूरिया ने कहा कि मौजूदा समय में किसान गेहूं की बिजाई में जुटे हैं, लेकिन जम्मू संभाग में डीएपी नहीं मिल पा रही है। किसान समय पर गेहूं की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार जहां किसानों को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं दूसरी तरफ उनको जरूरत के समय डीएपी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में डीएपी की कमी देखने को मिल रही है। इसका नुकसान सीधे किसानों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खजूरिया ने कहा कि पहले ही किसानों को नहरी पानी समय पर नहीं मिला, जिस कारण धान की पैदावार भी कम हुई है। अब डीएपी नहीं मिल रही है, जिस कारण किसानों को दोहरा नुकसान उठाना पढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द सरकार ने किसानों को डीएपी उपलब्ध करवाने हेतु कोई कारगर कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed