{"_id":"63165f1cd9e0585a7639d2e7","slug":"agriculture-rspura-news-jmu2674096178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़ों का नहीं ढूंढा तोड़ तो टूट जाएगी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीड़ों का नहीं ढूंढा तोड़ तो टूट जाएगी कमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। कंडी क्षेत्र में मक्की की फसल में कीड़ा लगने से किसान चिंतित हैं। कीड़े भुट्टे के दाने को खराब कर रहे हैं। मक्की की फसल को शुरुआत में भी कीड़े ने चपेट में ले लिया था। वहीं अब फसल तैयार होने के समय भी कीड़ों ने परेशानी बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि जल्द इसका तोड़ नहीं ढूंढा, तो कमर ही टूट जाएगी।
किसानों का कहना है कि उन्होंने समय पर मक्की की फसल पर स्प्रे किया था। तब कीड़ों का खात्मा हो गया था। लेकिन इस बार मक्की के दाने को खराब कर रहे हैं। इसकी वजह से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया, तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
पहले कर लिया बचाव, अब लग रहा मुश्किल
वीरपुर के किसान गौतम सिंह ने बताया कि शुरुआत में मक्की की फसल में कीड़ा लग गया था, जिसका बचाव कर लिया गया था। लेकिन इस बार जो कीड़ा लगा है, उससे बचाव कर पाना मुश्किल हो रहा है। बताया कि कंडी क्षेत्र में इस समय मक्की की फसल मुख्य तौर पर होती है।
विज्ञापन
कृषि विभाग को तलाशना चाहिए विकल्प
किसान चरण दास ने बताया कि कीड़े से बचाव के लिए कृषि विभाग को कोई विकल्प तलाशना चाहिए, जिससे तैयार फसल को कीड़े से बचाया जा सके। अन्यथा किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।
क्षेत्र के कृषि इंचार्ज को भेजा जाएगा
भुट्टे को कीड़ा लगने संबंधी शिकायत अभी हमारे पास नहीं पहुंची है। अगर बीरपुर क्षेत्र में ऐसी समस्या है, तो मंगलवार को उस क्षेत्र के कृषि इंचार्ज को भेजकर जायजा लिया जाएगा। कीड़ों से निजात के लिए तुरंत समाधान किया जाएगा।
विजय कुमार शर्मा, जोनल कृषि अधिकारी, जख