{"_id":"62508164a4c2282d064751b0","slug":"agriculture-rspura-news-jmu257395682","type":"story","status":"publish","title_hn":"मट्टूू पंचायत के किसान पल्ली में प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मट्टूू पंचायत के किसान पल्ली में प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात
विज्ञापन
पंचायत मट्टू के किसानों का दल जो प्रधानमंत्री करेंगे मुलाकात।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की पंचायत मट्टू के 52 किसानों का एक दल 24 अप्रैल को जम्मू के पल्ली क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करेगा। बताया जा रहा है की इस दौरान किसान अपने क्षेत्र की समस्याओं को पीएम के सामने रखंगे।
किसानों की प्रधानमंत्री से इस मुलाकात का कार्यक्रम डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ की तरफ से किया गया है। शुक्रवार को इस विषय को लेकर पंचायत मट्टू के किसानों के साथ पंचायत भवन में डीडीसी उपाध्यक्ष की तरफ से एक बैठक हुई। इसमें पंचायत के लगभग तीस किसानों ने भाग लिया। किसानों को ले जाने के लिए बस का बंदोबस्त सरकार की तरफ से किया गया है। इस मौके पर सरपंच सवर्ण सिंह मनहास, किसान सतपाल मट्टू, नायब सरपंच कुलबीर सिंह चौधरी, अवतार मट्टू आदि उपस्थित रहे।
इस विषय में सरपंच सवर्ण सिंह मनहास तथा किसान सतपाल मट्टू ने बताया कि बहुत अच्छा मौका है प्रधानमंत्री से मुलाकात करने का। किसान अपनी एक अलग वेषभूषा में पहुंचेंगे। इसमें पगड़ी और गले में गमछा और किसान पहचान पत्र रहेगा।