फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

बीमा करवा चुके किसानों को मुआवजा मिले

विज्ञापन
agriculture
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव सई कला क्षेत्र के किसानों ने केंद्र सरकार तथा उपराज्यपाल प्रशासन से मांग कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करा चुके किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरपंच चौधरी देवराज, किसान नेता बलदेव सिंह, काबल सिंह, बूटा सिंह आदि ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसल का बीमा कराया था। ओलावृष्टि के कारण उनकी पूरी फसल तबाह हो गई। अभी तक उन्हें सरकार की तरफ से मुआवजा नहीं मिल पाया है। उन्होंने उपराज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि उन्हें जल्द से जल्द उनकी खराब फसल का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसान लगातार बैंकों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही और न ही उन्हें कोई संतोषजनक जवाब मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर सरकार की योजनाओं का किसानों को कोई लाभ नहीं मिलता तो इस तरह की योजनाओं को लागू करने का क्या लाभ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन कुछ विभागों की लापरवाही के कारण किसानों को उनकी योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द सरकार ने किसानों की इस मांग को पूरा नहीं किया तो किसान सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed