फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे सीमावर्ती किसान

विज्ञापन
agriculture
सरपंच गुरदयाल सिंह मजोत्रा - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। डीएपी खाद की कमी के कारण सीमावर्ती किसान गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द किसानों को डीएपी खाद मुहैया कराने की जरूरत है। ताकि किसान समय रहते अपनी फसल की बुआई कर सकें।
विज्ञापन

उक्त मांग ब्लॉक सुचेतगढ़ की घराना पंचायत के सरपंच सरदार गुरदयाल सिंह मजोत्रा ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान की। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सीमावर्ती किसान गेहूं की फसल लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें डीएपी खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है। इस कारण उनकी बुआई का कार्य बाधित हो रहा है और बुआई का उचित समय किसानों के हाथ से निकलता जा रहा है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील करते हुए कहा कि वह किसानों को डीएपी खाद मुहैया कराने के लिए जल्द उचित कदम उठाएं, ताकि किसान समय पर गेहूं लगा सके। इस मौके पर केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून वापस लिए जाने के फैसले का भी सरपंच ने स्वागत किया और कहा कि सरकार का यह स्वागत योग्य कदम है जिसका सीमावर्ती किसान स्वागत करते हैं और साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि किसानों की लंबित पड़ी अन्य मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए, जिसमें एमएसपी को लागू करना तथा आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को मुआवजा देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed