{"_id":"60eb382c8ebc3ef9fe5a16f2","slug":"agriculture-rspura-news-jmu2392412158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मक्की की फसल को लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मक्की की फसल को लाभ
विज्ञापन
विजयपुर। क्षेत्र में बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली। काफी समय से बारिश न होने के कारण किसानों द्वारा लगाई गई मक्की और अन्य फसल खराब हो रही थी, बारिश के कारण फसल को लाभ मिला है। क्योंकि कंडी क्षेत्र के किसान बारिश पर ही निर्भर हैं। किसानों ने बताया कि हम लोगों ने मक्की की फसल तो लगा दी, लेकिन बारिश न होने के कारण सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। बारिश होने से हम लोगों को काफी लाभ पहुंचा है। संवाद
दूसरी तरफ मूसलाधार बारिश से कहीं खुशी और कही गम दिखाई दिया है। क्योंकि किसानों में काफी खुशी दिखाई दे रही है, मगर बारिश से गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। इस कारण लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्ड-7 और 8 और 12 के लोगों ने बताया बारिश का पानी हमारे घरों में घुस गया। क्योंकि पानी की निकासी न होने के कारण बारिश का पानी हमारे घरों में घुस गया उसका हम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रकेश कुमार, तीर्थ राम, शिव कुमार आदि ने डीसी सांबा से मांग की है कि नालों की सफाई कराई जाए और जिन लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है उनको भी हटाया जाए ताकि बरसात में पानी अपना नाले से गुजरे, क्योंकि नाला में अतिक्रमण होने के कारण पानी लोगों के घरों में घुस जाता है जिस कारण लोगों को काफी परेशानी होती है।
बारिश के बाद घान की रोपाई में आई तेजी
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश से किसानों ने खेतों में डेरा डाल लिया है अव किसान जल्दी से जल्दी धान की रोपाई कर काम खत्म करने के मूड में हैं। स्थानीय किसान दिलेर सिंह का कहना था कि पानी के अभाव में उनकी धान की रोपाई का काम रूक गया था। क्योंकि सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा था, जिससे वह काफी परेशान थे, लेकिन शुक्रवार सुबह और उसके बाद शनिवार को हुई बारिश से वह काफी खुश हैं। अब वह समय पर अपनी धान लगा सकेंगे, बारिश से किसान वर्ग ने खुशी जताई, वहीं तापमान में गिरावट से आम लोगों ने भी राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
सारा दिन धान रोपाई व तैयारी में जुटे रहे किसान
अरनिया। शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार को भी घने बादल छाए रहे। इस दौरान मौसम सुहाना रहा। वहीं किसान भी दिन भर धान की रोपाई व तैयारी में जुटे रहे।
थोडू राम, अवतार सिंह, बाबू राम, बलदेव राज, गुरदीप सिंह व बबला सैनी आदि क्षेत्र के किसानों का कहना है कि शनिवार को भले ही बारिश गिरने की गति कम रही हो, मगर लगातार पांच घंटे जारी रहने से खेतों में जलभराव हो चुका था। इसका लाभ उठाते हुए रविवार को दिन भर खेतों में रहते हुए धान की रोपाई व तैयारी जारी रही। कहा कि बारिश ज्यादा नहीं हुई, जिससे धान रोपाई का कार्य संपन्न हो सके, मगर फिर भी पूरे क्षेत्र में करीब 30 प्रतिशत धान रोपाई हो जाएगी, मगर इसे संपन्न करने के लिए अभी भी कम से दस दिनों की बारिश और जरूरत पड़ेगी। हालांकि क्षेत्र के बुद्धिजीवी किसानों के अनुसार शनिवार को हुई बारिश व रविवार को दिन भर बादल छाए रहने से मानसून आगमन की एक किरण तो जरूर दिखाई दे रही है, मगर फिर भी जैसे जैसे मानसून का समय गुजरता जा रहा है, जिससे इस बार उम्मीदें भी कम होती जा रही हैं।