फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

धान का बीज लेने आए किसानों की मदद के लिए आगे आए डीडीसी बिश्नाह दर्मिन्दर कुमार, तहसीलदार सोहन लाल राणा व पुलिस कर्मचारी।

विज्ञापन
agriculture
बिश्नाह। कस्बे के कृषि विभाग कार्यालय में बुधवार को धान की किस्म 370 का बीज क्षेत्रीय किसानों के लिए पहुंचा। इसके बारे में जैसे ही किसानों को सूचना, मिली बड़ी मात्रा में किसान मौके पर बीज लेने पहुंच गए। बीज देखकर किसान भूल ही गए कि कोरोना काल चल रहा है। किसानों की भीड़ लगने के बारे में पता चलते ही डीडीसी बिश्नाह धरमिंदर कुमार, तहसीलदार बिश्नाह सोहन लाल राणा, टीएसओ रामलाल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर किसानों की सहूलियत के लिए सभी ने मिलकर किसानों को लाइन में लगाकर बीज पाने में मदद की।
विज्ञापन

क्षेत्र में धान की फसल लगाने की तैयारियों में किसान जुट गए हैं। बीज लेने आए किसानों ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली कि विभाग में बीज आ है, वह लेने के लिए पहुंच गए। इसके साथ मौके पर पहुंचे डीडीसी बिश्नाह धरमिंदर कुमार और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों का किसानों ने आभार प्रकट किया। उनका कहना था कि इन अधिकारियों की वजह से ही किसानों को बीज मिलने में आसानी हुई। धरमिंदर कुमार और सोहन लाल राणा ने किसानों को समझाया कि कोविड-19 के इस दौर में सामाजिक दूरी बनाकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed