Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

धान व गेहूं की खराव हुई फसलो का किसानो को नही मिला मुआवजा

विज्ञापन
agriculture
गांव व्यासपुर प्रलाह के किसान खराव हुइ फसलो की राहत राशि नही मिलने पर विरोध- प्रदर्शन करते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। गांव व्यासपुर प्रलाह पंचायत के सरपंच शशि कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को किसानों के पिछले वर्ष धान व गेहूं के खेतों में खड़ी फसल और ओलावृष्टि व बारिश के चलते खराब होने पर राहत राशि न मिलने पर रोष जताया।
विज्ञापन

सरपंच ने कहा कि हालत यह है कि किसानों की पहले धान की फसल खराब हुई बाद में गेहूं की। राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा कई किसानों की फसलें खराब होने पर बनाई सूची में नाम नहीं रखा गया। उन्होंने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि जिन किसानों के नाम सूची में नहीं हैं उनके नाम की सूची बनाकर राहत राशि मुहैया कराई जाए। अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। किसान हरबंस सिंह, निर्मल सिंह, हदयाल सिंह, सुभाष चंद्र, बिशनदास, शाम लाल, सोहन लाल ने कह कि मौसम की मार से किसानों की दो फसलें बरबाद होने से किसानों की कमर टूट गई है। सरकार की ओर से किसानों को राहत राशि मुहैया नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों का बीमा सरकार द्वारा किए जाने के लिए कहा जाता है लेकिन जब कोई प्राकृतिक आपदा से फसल खराब हो जाती है तो अनदेखी की जाती है। उन्होंने कहा कि अब खेतीबाड़ी किसानों के बस में नहीं रही। किसानों ने खराब हुई फसल की शीघ्र राहत राशि मुहैया कराने की मांग की। इस दौरान पंच दर्शन लाल कुंडल सहित कई किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed