फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Agriculture news

Jammu News: सांबा जिले में 6,000 हेक्टेयर में परमल धान की खेती का लक्ष्य

विज्ञापन
Agriculture news
- जिले में किसानों को धान की बिजाई और खरी प्रणाली से जागरूक कर रहा कृषि विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कृषि विभाग किसानों के साथ बैठकें कर उन्हें धान की बिजाई और बेहतर उत्पादन तकनीकों के बारे में जागरूक कर रहा है। विभाग का उद्देश्य आने वाले सीजन में परमल धान के रकबे को बढ़ाना और किसानों को सरकारी खरीद प्रणाली से जोड़ना है। मुख्य जिला कृषि अधिकारी राकेश खजुरिया ने कहा कि विभाग ने आगामी वर्ष परमल धान का रकबा बढ़ाकर 6,000 हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है और उन्हें नई कृषि तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।

किसान प्रेम सिंह, बाबू राम, जनक राज, रोहित सिंह के अनुसार कि पहले वे बासमती धान की ही रोपाई करते थे। कई बार धान की तैयार फसल जमीन पर लेट जाती थी। इससे दाना कमजोर होता था। कई बार उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ा। बाद में उन्होंने परमल की रोपाई शुरू की जिसे सरकारी धान खरीद केंद्र में बेचा और अच्छे दाम भी मिले। इस बार भी कृषि विभाग उन्हें परमल लगाने के लिए जागरूक कर रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में करीब 14,200 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की जा रही है। इसमें लगभग 4,500 हेक्टेयर क्षेत्र में परमल की पैदावार होती है। इस धान को किसान सरकारी खरीद केंद्रों में बेचते हैं जिससे उन्हें उचित मूल्य मिलता है। मुख्य जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष राजपुरा और रामगढ़ के धान खरीद केंद्रों में करीब 20 हजार क्विंटल धान की सरकारी खरीद हुई थी। आगामी फसल सीजन को देखते हुए कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए 370 बासमती बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed