फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Agriculture news

Jammu News: स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाकर भविष्य संवारें किसान

विज्ञापन
Agriculture news
बागवानी विभाग ने गुड़ा ब्राह्मणा में शिविर लगाकर किसानों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। किसानों की आय और आधुनिक बागवानी को बढ़ावा देने लिए वीरवार को गुड़ा ब्राह्मणा में शिविर लगाया गया। इसमें किसानों को स्ट्रॉबेरी व ड्रैगन फ्रूट की खेती के अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
बागवानी विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों का परीक्षण, निरीक्षण कर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, सांसद जुगल किशोर शर्मा, विधायक मोहन लाल भगत, निदेशक बागवानी जम्मू गुल सईद, मुख्य बागवानी अधिकारी जम्मू आरके कोतवाल, उद्यान विकास अधिकारी अखनूर संदीप शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शिविर में शिरकत की। किसानों को स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट जैसी उच्च मूल्य वाली नकदी फसलों की वैज्ञानिक खेती, उन्नत पौध किस्मों, सिंचाई प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि इन फसलों के माध्यम से कम भूमि और सीमित जल संसाधनों में भी अच्छी आमदनी अर्जित की जा सकती है।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान सत पाल शर्मा ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने पारंपरिक खेती को छोड़कर स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाई। इससे लाखों रुपये की आय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि समय पर तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री और सरकारी योजनाओं के सहयोग से किसान अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं। उनकी बातों से प्रेरित होकर कई किसानों ने इन फसलों की खेती अपनाने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
किसान सिमरो देवी को बागवानी
विभाग ने ट्रैक्टर भेंट किया
समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किसान सिमरो देवी को बागवानी विभाग की ओर से ट्रैक्टर प्रदान किया गया। ट्रैक्टर मिलने से उनकी खेती में यंत्रीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इससे श्रम लागत कम होगी और कृषि कार्य समय पर पूरे किए जा सकेंगे। सत शर्मा ने ग्रामीण आजीविका में बागवानी की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए किसानों से सरकारी तकनीकी एवं वित्तीय सहायता का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। जुगल किशोर शर्मा ने क्षेत्र की अपार उद्यानिकी संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए विशेष रूप से ड्रैगन फ्रूट की खेती को अपनाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed