फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture mall for every district of jammu kashmir

रियासत के हर जिले में खुलेगा एग्रीकल्चर माल

Sun, 15 Mar 2015 12:57 AM IST
Updated Sun, 15 Mar 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
agriculture mall for every district of jammu kashmir

रियासत के किसानों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें एक ही छत के नीचे कृषि से जुड़ी हर वस्तु मिलेगी। मार्केट की तुलना में इसके दाम भी कम होंगे। कृषि विभाग राज्य के हर जिले में एग्रीकल्चर माल बनाने जा रहा है। श्रीनगर में इसका निर्माण कर दिया गया है। अन्य जिलों में अब काम शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन


राज्य के सभी 22 कृषि विज्ञान केंद्र भी इससे जोड़े जाएंगे। कृषि विश्वविद्यालयों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। किसानों को कृषि का सीधा लाभ देने की कोशिश की जा रही है। साथ ही कृषि उत्पाद को भी एक बेहतर प्लेटफार्म देने की कोशिश है। लोग एक ही छत के नीचे सभी तरह के कृषि उत्पाद खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


यहां किसान सीधा उत्पाद लाएंगे और सीधा बेचेंगे। कृषि विभाग के आयुक्त सचिव, असगर सामून का कहना है कि बहुत जल्द इसका काम शुरू हो जाएगा। सभी जिलों के कृषि हेडक्वार्टर में यह बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, क्या होगा इस माल में

agriculture mall for every district of jammu kashmir

कृषि में इस्तेमाल होने वाली सभी तरह की मशीनरी इस माल में उपलब्ध रहेगी। ट्रैक्टर, ट्राली, औजार, सभी तरह का स्पेयर पार्ट होगा। मेकेनिकल वर्कशाप होगी। नई और आधुनिक तकनीकी की मशीनरी के सैंपल होंगे। इन सैंपलों को पसंद कर किसान आर्डर कर सकेंगे।

मशीनरी चलाने के लिए बाकायदा ट्रेनिंग दी जाएगी। सभी तरह के कीटनाशक, खाद, फल, सब्जियों के बीज उपलब्ध होंगे। ताजा सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट के शोरूम होंगे। इनके दाम भी मार्केट की तुलना में कम होंगे।

यूनिवर्सिटी और केवीके भी जुड़ेंगे
इन एग्रीकल्चर माल को कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र से भी जोड़ा जाएगा। माल में मिलने वाली मशीनरी इन दोनों जगहों पर तैयार होगी। जो माल में बेची जाएगी। आयुक्त सचिव असगर सामून का कहना है कि दोनों में वैज्ञानिक नई तकनीक का इस्तेमाल कर मशीनरी तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed