फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

स्कॉस्ट में जुटेंगे कई राज्यों के किसान, कृषि में बढ़ाएंगे ज्ञान

विज्ञापन
agriculture
जम्मू। किसानों को सबल बनाने और कृषि उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार व उत्पादकता बढ़ाने के लिए शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) जम्मू में सोमवार से पांच दिवसीय कृषि मेले का आगाज होगा। इसका शुभारंभ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 11 बजे करेंगे। मेले में पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा और लद्दाख के किसान और बागवान हिस्सा लेंगे। मेले में तीन सौ से ज्यादा स्टाल लगाए जाएंगे, जिनमें कृषि, बागवानी, पशुपालन, रेशमकीट पालन विभाग, कमांड क्षेत्र विकास विभाग, इफ्को शामिल हैं। इनसे किसानों को काफी जानकारी मिलेगी। वहीं, मेले में कृषि तकनीक को साझा किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में प्राकृतिक खेती सम्मेलन, बीज सम्मेलन, कृषक उत्पादक संगठन सम्मेलन, मधुमक्खी पालन, कार्यशालाएं, जम्मू शहर में सब्जी एवं फूलों के बगीचों की प्रतियोगिताएं, किसान उपयोगी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन, किसान गोष्ठी, फसलों का प्रदर्शन, फूल प्रदर्शनी, किसान सम्मान, कृषि पर्यटन और ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

मेले में यह होंगे मुख्य कार्यक्रम
सात मार्च: कार्यशाला, मधुमक्की सम्मेलन, आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पशु प्रदर्शनी लगेगी।
आठ मार्च: पुष्पोत्पादन एवं सूक्ष्म सिंचाई पर कार्यशाला, मौन पालन पर सम्मेलन, फलों एवं सब्जियों की प्रदर्शनी, ग्रामीण खेलकूद और किसान गोष्ठी।
नौ मार्च: बीज सम्मेलन, डॉग शो, फूलों की प्रदर्शनी, किसान गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।
10 मार्च: प्राकृतिक खेती पर सम्मेलन, तिलहन एवं दालों की फसलों पर कार्यशाला, खेल भ्रमण और किसान गोष्ठी।
11 मार्र्च: कृषक उत्पादक संगठन सम्मेलन, स्कूली बच्चों के लिए कृषि शिक्षा पर जागरूकता, फलों एवं सब्जियों की प्रदर्शनी, ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed